28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / सुखेड़ा में बंदर की दहशत बरकरार, बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे पालक

सुखेड़ा में बंदर की दहशत बरकरार, बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे पालक

सुखेड़ा। उत्पाती बंदर को वन विभाग द्वारा मंगलवार को जनसहयोग से पकड़ लिए जाने के बाद भी गांव में बंदरों की दहशत कम नहीं हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 3:36 PM IST

सुखेड़ा में बंदर की दहशत बरकरार, बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे पालक

बानर टोली में शामिल एक अन्य नर बंदर घरों की छतों पर उछल-कूद करते हुए एक मकान से दूसरे मकान पर छलांग लगा रहा है। इसे देखकर रहवासियों में आशंका है कि कहीं यह वही उत्पाती बंदर तो नहीं, जिसे वन विभाग पकड़ने का दावा कर रहा है। हालांकि मंगलवार को बंदर पकड़े जाने के बाद से किसी व्यक्ति को काटने या हमला करने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे पालक

गांव में स्थिति यह है कि कई पालक बच्चों को स्कूल भेजने से बच रहे हैं। महिलाएं और बच्चे घरों की छतों पर जाने से डर रहे हैं। खेतों में काम करने जाने वाली महिलाएं भी परिवार के पुरुषों के साथ लकड़ी लेकर जा रही हैं, ताकि बंदर सामने आने पर अपना बचाव कर सकें। बंदर जिस गली या मकान की छत से गुजरता है, वहां लोगों की निगाहें उस पर टिक जाती हैं। जब तक वह आगे नहीं बढ़ जाता, रहवासी उसे देखते रहते हैं।

टोली में घूम रहा बंदर, फिर भी बना डर

रहवासियों के अनुसार बानर टोली में शामिल यह नर बंदर अन्य बंदरों के साथ विचरण कर रहा है। उसके व्यवहार में फिलहाल पागलपन जैसे कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके बावजूद उसका डरावना हावभाव और छतों पर लगातार उछल-कूद करना लोगों की चिंता का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का मानना है कि पहले उत्पाती बंदर और इस नर बंदर के बीच अक्सर झगड़ा होता था। ऐसे में उन्हें आशंका है कि लड़ाई के दौरान यदि उत्पाती बंदर ने इसे काटा होगा तो यह भी संक्रमित हो सकता है और लोगों पर हमला कर सकता है।

अफवाहों से बढ़ रही परेशानी

एक ओर ग्रामीण बंदरों की गतिविधियों से परेशान हैं, वहीं सोशल मीडिया पर कभी एक मोहल्ले तो कभी दूसरे मोहल्ले में बंदर के हमले की भ्रामक खबरें प्रसारित होने से भय का माहौल बन रहा है। ग्रामीणों को अब वन विभाग से दूसरे नर बंदर की स्थिति स्पष्ट करने और उसके व्यवहार की जांच कराने की उम्मीद है, ताकि वास्तविक खतरे का पता चल सके और लोग बिना डर के सामान्य दिनचर्या शुरू कर सकें।