28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / हेलमेट नहीं पहना, सड़क हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, देर तक किया रोड जाम

हेलमेट नहीं पहना, सड़क हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, देर तक किया रोड जाम

सड़क पर जरा सी लापरवाही दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गई। हेलमेट नहीं पहनने और तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर ने दो स्कूली विद्यार्थियों की जान ले ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 5:01 PM IST

हेलमेट नहीं पहना, सड़क हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, देर तक किया रोड जाम

जावरा। शुक्रवार को कालूखेड़ा में परीक्षा देकर घर लौट रहे कक्षा दसवीं के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में एक छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की रतलाम मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। घटना से नाराज आक्रोशित ग्रामीणों ने देर तक शव रोड पर रखकर जाम किया।

नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह चौहान ने बताया कि मृतकों की पहचान अजय पिता किशोर (15) और मनोज पिता अमृतराम परमार (15), निवासी ग्राम नवेली के रूप में हुई है। दोनों विद्यार्थी कक्षा दसवीं में साथ पढ़ते थे। शुक्रवार को छमाही परीक्षा में हिंदी का पेपर देने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद 112 वाहन की मदद से दोनों घायलों को शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर घायल मनोज को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान मनोज ने भी दम तोड़ दिया। कालूखेड़ा थाना पुलिस ने फरार टैंकर चालक की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई हैं। पुलिस ने टैंकर की पहचान कर ली है। बाद में टेंकर चालक को पकड़ा और पूछताछ शुरू की, चालक के अनुसार छात्रों की अन्य एक अन्य बाइक से टक्कर हुई थी। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच करेगी।