रविवार दोपहर पुलिस बरखेड़ा डोर स्थित रघुवीर सिंह के घर पहुंची, लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस ने उनकी बेटी पिंकी बाना को पगड़ी के बारे में बताया और उसे लौटाने के लिए कहने को कहा। बेटी से सूचना मिलने पर रघुवीर सिंह पगड़ी लेकर नरसिंहगढ़ के लिए निकले, लेकिन रास्ते में इलेक्ट्रॉनिक बाइक की बैटरी डिस्चार्ज होने से गनियारी में रुक गए।