www.cbseresult.nic.in 12वीं का परिणाम 26 को, यहां देखे लाइव अपडेट
रतलाम। केद्रीय माध्समिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं का परिणाम शनिवार को आएगा। 12वीं के लिए आयोजित परीक्षा में रतलाम रेंज से लगभग 10 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परिक्षा के परिणाम पर देखे जा सकते है। इसके अलावा गूगल पर भी कक्षा 10वी व कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होगा। इन सब के बीच विभिन्न टेलिकॉम कंपनियों ने भी परीक्षा परिणाम बताने के लिए अपने नंबर जारी किए है।
सीबीएसई का कक्षा 12वीं का परिणाम 26 मई को आएगा। देशभर में 12वीं में 11 लाख से अधिक व रतलाम, मंदसौर व नीमच जिलों में मिलाकर 10 हजार विद्यार्थियों ने इसकी परीक्षा दी थी। परीक्षा के परिणाम www.cbseresult.nic.in,www.cbse.nic.in पर देखे जा सकेंगे। रतलाम में परिणाम वाले समय पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान रतलाम में ही रहेंगे। ग्रेड श्रेणी से आने वाले परिणाम का लंबे समय से विद्यार्थी इंतजरा कर रहे है।
इस तरह जांचे अपना रिजल्ट
इस बार माइक्रोसाफ्ट ने घोषणा की है कि वह एप एसएमएस आग्नाइजर के द्वारा विद्यार्थियों को रिजल्ट के बारे में बताएगा। भले विद्यार्थी अपने मोबाइल में इंटरनेट चलाए या न चलाए। विद्यार्थी को बस अपना रोल नंबर, स्कूल का कोड व जन्म तारीख को पंजीकृत करना होगा। इसके बाद वो अपना परीक्षा का रिजल्ट देख सकेगा। वेबलिंक या वेबसाइट व एप के साथ-साथ फोन पर भी 12वीं कक्षा के परिणाम उपलब्ध रहेंगे।
इन नंबर से मिलेगी रिजल्ट के लिए
57766 (बीएसएनएल), 5800002 (एयरसेल), 55456068 (आइडिया), 54321, 51234 व 5333300 (टाटा टेलीसर्विसेज), 54321202 (एयरटेल), और 9212357123 (राष्ट्रीय सूचना केन्द्र) पर एक फोन लगाकर करके भी रिजल्ट जाना जा सकेगा।
पेपर आउट होने ने किया था परेशान
सीबीएसई की परीक्षा उस वक्त देशभर में चर्चा में आ गई थी, जब इसके पेपर आउट हो गए थे। कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा को 5 मार्च से कराया गया था। इस वर्ष सीबीएसई का अर्थशास्त्र का पेपर आउट हुआ था। इसके बाद फिर से परीक्षा का आयोजन हुआ था। देशभर में पेपर आउट होने की घटना का जमकर विरोध हुआ था। पेपर आउट होने के बाद रतलाम में अभिभावक परेशान हो गए थे। रतलाम रेंज में बेसब्री से अब परिणाम का इंतजार हो रहा है।