रतलाम

बड़ी खबर: अब देश को कोई आंख नहीं दिखा सकता, प्रधानमंत्री मोदी ने…यहां पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर: अब देश को कोई आंख नहीं दिखा सकता, प्रधानमंत्री मोदी ने...यहां पढ़ें पूरी खबर
2 min read
• •
Updated: 28 May 2018, 2:30 PM IST
shivraj singh chouhan
बड़ी खबर: अब देश को कोई आंख नहीं दिखा सकता, प्रधानमंत्री मोदी ने...यहां पढ़ें पूरी खबर

रतलाम। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 26 मई को केन्द्र सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रतलाम के एक समारोह से बधाई दी है। सीएम ने कहा कि इन 4 वर्षो में देश की ताकत दुनियाभर में फैली है, अब हमें कोई आंख नहीं दिखा सकता। देश हर मोर्चे पर आगे बढ़ा है, पीएम मोदी के यह चार साल बेमिसाल रहे है।

रतलाम के पुलिस लाइन मैदान में सीएम ने कई घोषणाएं भी की। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोई भी गरीब बिना जमीन के नहीं रहेगा। सांसद और विधायक ऐसे लोगों की सूची बनाए, हम उनको आवास बनाने के लिए जमीन देंगे। प्रदेश में 10 लाख मकान हर साल बनेंगे। असंगठित योजना में आने वाले सभी लोगों के बच्चों की उच्च शिक्षा फीस सरकार जमा करेगी। सीएम ने कहा कि किसी भी गरीब को इलाज के अभाव में मरने नहीं दूंगा, सरकार हर गरीब का मुफ्त इलाज कराएगी। 200 रुपए माह के खर्च में बिजली देगी सरकार।

उपज का देंगे दाम

सीएम ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का दाम दिया जा रहा है। सरकार किसानों को आर्थिक रूप से संपन्न बना रही है। सीएम ने सभा मेंं मौजूद श्रमिकों को कहा कि सरकार मजदूर के परिवार मेंं मौत होने पर 2 लाख रुपए देगी, सरकार मजदूर परिवार को तबाह नहीं देगी। दुर्घटना में मौत पर 4 लाख रुपए देंगे। सरकार पैदा होने से लेकर अंतिम वक्त तक गरीब, मजदूर और प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अराजकता फैलाना चाहती है, किसानों को सावधान रहना होगा। सीएम ने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि, आप ही बताओ क्या किया कांग्रेस ने।

प्रदेश से लेकर जिंगदी बदलेगी

कांग्रेस ने प्रदेश का विकास नहीं किया, मैं आपके साथ खड़ा हूं, मुझे आपका साथ चाहिए। सीएम ने प्रदेश बदल दूंगा, आपकी जिंदगी बदल दंूगा शब्दों के साथ संबोधन समाप्त किया। सभा के बाद मौजूद लोगों को संकल्प दिलाया गया। समारोह के बाद सीएम शहर के बरबड़ में चल रही भागवत कथा में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। इसके पूर्व पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के चार साल बेमिसाल है, केन्द्र सरकार को बधाई, देश एक बड़ी ताकत बन गया है।

Published on: