रतलाम

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, सैलाना में पैदल मार्च निकला

Aug 28, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2823


सैलाना. शक्कर, चाय, खाद्य तेल सहित रोजमर्रा की जरूरत की खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने सैलाना में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय से सैलाना थाना तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में नारेबाजी करते हुए आमजन को प्रसाद के रूप में शक्कर वितरित कर सरकार का ध्यान बढ़ती कीमतों की ओर आकर्षित किया।


पैदल मार्च के दौरान जिलाध्यक्ष गेहलोत ने कहा कि आवश्यक खाद्य वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों ने आम परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। शक्कर, चाय और खाद्य तेल जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है। जुलूस सैलाना थाना पहुंचने के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार मनीष जैन को सौंपा। ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस अध्यक्ष गेहलोत ने किया। इस दौरान थाना प्रभारी पिंकी आकाश, सब इंस्पेक्टर शिवनाथ राठौर सहित पुलिस बल मौजूद रहा। ज्ञापन में कांग्रेस ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की नियमित निगरानी, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर प्रभावी कार्रवाई तथा आम जनता को उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान चेतावनी दी कि यदि आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में राहत नहीं मिली तो कांग्रेस आम जनता के हित में आंदोलन को और व्यापक करेगी।

Updated on:
02 Sept 2026 04:06 pm
Published on:
28 Aug 2026 06:02 am