रतलाम

फसल बीमा, नीलगाय के आतंक और नगर की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Aug 02, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-0204


आलोट। किसानों को फसल बीमा राशि नहीं मिलने, नीलगाय (रोज़) के आतंक से फसलों को हो रहे नुकसान तथा नगर की मूलभूत समस्याओं को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार हेमलता डिंडोर को ज्ञापन सौंपा। रिमझिम बारिश के बीच स्थानीय रेस्ट हाउस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने रैली निकालकर अपनी मांगों को जोरदार ढंग से उठाया।


ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रदेश के अनेक किसानों को अब तक फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नीलगाय (रोज़) के कारण खेतों में खड़ी फसलें लगातार नष्ट हो रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने दोनों समस्याओं का शीघ्र समाधान कर किसानों को राहत प्रदान करने की मांग की।



इन मुद्दों को भी उठाया
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पांचाल ने नगर की बदहाल व्यवस्थाओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि शहर की कई सड़कें खुदाई के बाद अधूरी पड़ी हैं, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाओं का अभाव है। महिलाओं के लिए शौचालय, यात्री प्रतीक्षालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करते हुए उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 20 दिनों के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।



बड़ी संख्या में मौजूद रहे
प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, आमजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव निगम, बरखेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बापू सिंह गुर्जर, जनपद पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह परिहार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पांचाल, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कथेरिया ,किसान कांग्रेस अध्यक्ष रुघनाथ सिंह परिहार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शंकर सिंह परिहार (भीम),, ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी योगेश निगम सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Updated on:
02 Aug 2026 06:01 am
Published on:
02 Aug 2026 06:01 am