रतलाम

Video: रतलाम में कोरोना को हराकर 75 वर्षीय महिला के साथ 5 अन्य लोग हुए स्वस्थ

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों बीच रतलाम से राहत भरी खबर आई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 May 2020, 5:41 PM IST
ratlam.jpg

रतलाम. मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों बीच रतलाम से राहत भरी खबर आई है। यहां पर एक साथ 6 मरीजों ने कोरोना को हराकर घर लौटे। दरअसल मेडिकल कॉलेज में इलाजरत 6 लोगों की ठीक होने का बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इस मौके पर ढोल बजाकर उनका स्वागत किया गया।

रतलाम कलेक्टर रुचिका चौहान के अनुसार, सोमवार को मेडिकल कॉलेज में इलाजरत 6 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावे अन्य मरीजों का इलज मेडिकल टीम कर रही है।

रतलाम केल्टर ने बताया कि इन सबके बीच राहत वाली खबर ये है कि कोरोना से संक्रमित 75 वर्षीय महिला भी ठीक हुई है। इनके अलावा अन्य पांच मरीज भी पूरी तरह स्वस्थ हो कर घर गए। इस मौके पर वहां मौजूद डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मियों ने ताली और ढोल बजाकर विदाई दी।

गौरतलब है कि रतलाम में अब तक कोरोना के 23 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती 10 मरीजों में 6 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अन्य मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Published on: