रतलाम

साइक्लोथॉन: नशा मुक्ति, पर्यावरण और स्वास्थ्य का दिया संदेश

Jul 20, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2015

रतलाम. शहर में रविवार सुबह एसवायएस ग्रुप द्वारा साइक्लोथॉन रैली का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना था। सुबह करीब 6:30 बजे शहर सराय से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमियों, प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आयोजक और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राहुल पंजाबी ने बताया कि इस दौरान डीआईजी निमिष अग्रवाल, एसपी अमित कुमार, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, आरआई मोहन भर्रावत, डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक और युवा साइकिलिस्ट उपस्थित रहे। डॉ. पंजाबी ने कहा कि साइक्लोथॉन का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि नियमित साइकिल चलाना शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने, फिट रहने और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। साइक्लोथॉन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी सहभागिता की। सिद्धार्थ मूणत, शुभम तिवारी, रौनक सोनी, सम्यक काले, डॉ अमित यादव भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Updated on:
20 Jul 2026 06:00 am
Published on:
20 Jul 2026 06:00 am