20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

सड़क पर जानलेवा कुआं, घटिया पुलिया से दुर्घटना का अंदेशा

less than 1 minute read
Google source verification

रतलाम

image

Newsdesk

Jul 20, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2013
फोटो-आरटी-2014





ढोढर। पिपलौदा-मोयाखेड़ा सड़क पर एक कुआं और घटिया पुलिया दुर्घटना का अंदेशा हर समय बना रहता हैं। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण ऐजेंसी के माध्यम से इस सड़क का निर्माण एक करोड़ उनसठ लाख की लागत से करवाया था। पिपलौदा से मोयाखेड़ा गांव तक 2.50 किलोमीटर लंबी यह सड़क 17 नवंबर 2022 को शुरू होकर 16 मई 2023 को पूरी हुई थी। इसकी पांच साल की गारंटी ठेकेदार की है। सड़क के किनारे एक कुआं है जिसकी मुंडेर नहीं बनाई गई है। पूर्व में एक सरकारी कर्मचारी मोटरसाइकिल सहित इसमें गिर चुका है। विभाग को जानकारी होने पर मुंडेर बनाने के बजाय एक कामचलाऊ जाली लगा दी गई, जो अब बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रही है। इसके अतिरिक्त, सड़क निर्माण के दौरान बनाई गई एक पुलिया भी टूट-फूट गई है, जिसका निर्माण घटिया गुणवत्ता का बताया जा रहा है। किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नटवर व्यास ने विभाग की इस लापरवाही को गंभीर बताया है। उन्होंने शीघ्र मुंडेर बनवाने के लिए विभाग के मंत्री और कलेक्टर को पत्र लिखा है।