रतलाम

#Ratlam में दिन का तापमान 6 डिग्री लुढ़का, दोपहर 12 बजे आई धूप, स्कूलों में रहेगा अवकाश

कड़ाके की सर्दी के चलते रतलाम जिले में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा। लगातार गिरते तापमान के बाद रतलाम 5 व 6 जनवरी को नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का अवकाश घो​षित किया है।

2 min read
Jan 04, 2026
ratlam weather news

रतलाम। शहर में जनवरी माह की शुरुआत से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह से शीत लहर के साथ कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे बाद धूप निकली, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। ठंड के कारण मंदिरों में भगवान को ऊनी गर्म वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। कोहरा व शीत लहर के कारण दोपहर का तापमान भी 6 लुढ़क गया है। स्कूलों में 5 व 6 जनवरी को अवकाश का निर्णय लिया है। रतलाम जिले में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा। लगातार गिरते तापमान के बाद रतलाम 5 व 6 जनवरी को नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का अवकाश घो​षित किया है।

शीत लहर के साथ कोहरे ने चार दिन में कंपकंपाने वाली ठंड का एहसास करा दिया। रविवर को सुबह से दिनभर लोग ठिठुरते नजर आए। लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। शहर में कोहरे के कारण दूर-दूर तक कुछ नजर नहीं आ रहा था। दोपहर 12 बजे बाद कोहरा थोड़ा कम हुआ और धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

भगवान राधा-कृष्ण को ओढ़ाई गर्म शॉल

शहर के प्रताप नगर स्थित इस्कॉन टेंपल में राधा-कृष्ण की मूर्तियों को गर्म वस्त्र पहनाए गए है। मंदिर के राजमणि दास के अनुसार जिस तरह से इंसान को ठंड का एहसास होता है, वैसे ही भगवान को भी ठंड को लगती है। भगवान को भोग भी गर्म खाद्य पदार्थों का लगाया जा रहा है। गर्म शॉल ओढ़ाई है। हीटर भी लगाया है। मौसम में बदलाव के कारण पिछले 4 दिन में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। जबकि न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री की कमी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हो रही लगातार बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के असर के कारण तापमान में गिरावट आ रही है।

पिछले चार दिन के तापमान पर एक नजर

तारीख - अधिकतम - न्यूनतम

1 जनवरी - 26.0 - 11.5

2 जनवरी - 21.2 - 12.6

3 जनवरी - 20.2 - 9.8

4 जनवरी - 20.0 - 7.4

Published on:
04 Jan 2026 10:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर