12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, मीडिया में खुद किया खुलासा

Kailash Vijayvargiya- मध्यप्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रतलाम में कहा कि पश्चिम बंगाल में उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है

2 min read
Google source verification
Sword of Arrest Looms Over MP Minister Kailash Vijayvargiya

Sword of Arrest Looms Over MP Minister Kailash Vijayvargiya (photo:patrika)

Kailash Vijayvargiya- मध्यप्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता और सरकार के कैबिनेट मंत्री पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पश्चिम बंगाल जाने पर गिरफ्तार किया जा सकता है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने खुद यह बात कही। रतलाम में शनिवार रात को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल में अनेक फर्जी केस दर्ज कराए गए हैं। गिरफ्तारी के लिए कई वारंट निकाले जा चुके हैं। वहां गया तो गिरफ्तार कर लिया जाऊंगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी बताया कि पार्टी ने ही मुझे पश्चिम बंगाल जाने से मना कर दिया है। वहां दर्ज फर्जी केस और हालातों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

रतलाम प्रवास के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कन्या पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।
वे पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल के राजबाग स्थित निवास पर पहुंचे थे। स्वागत कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान जब पश्चिम बंगाल में चुनाव की चर्चा हुई तो कैलाश विजयवर्गीय ने स्पष्ट कहा कि वे वहां चुनाव प्रचार करने नहीं जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी ने उन्हें वहां जाने से मना कर दिया है।

'पार्टी ने कहा- नया लफड़ा हो जाएगा'

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल नहीं जाने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि वहां मेरे खिलाफ 38 फर्जी केस दर्ज हैं। पश्चिम बंगाल जाते ही पुलिस मुझे गिरफ्तार कर सकती है। इससे बीजेपी के लिए नई मुसीबत पैदा हो सकती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने मुझे पश्चिम बंगाल नहीं जाने की हिदायत दी है। पार्टी का कहना है वहां मेरे जाते ही नया लफड़ा हो जाएगा।

कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल के अनुभवों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया— ममता बैनर्जी के पास के पास बहुत माफिया हैं, स्मगलर हैं। ममता जो भी करे वह कम है… मैं वहां 6 साल रहा हूं। बजरंगी बली की कृपा से ही यहां पर आपके सामने जिंदा बैठा हूं नहीं तो मेरी फोटो पर भी माला लग गई होती।

बिना गाड़ियों के लोग कई किमी दूर से पैदल चलकर सभा में शामिल होने आ रहे

बीजेपी की जीत की संभावना पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में भगवा लहराना तय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं में वहां जबर्दस्त भीड़ उमड़ रही है। बिना गाड़ियों के लोग कई किमी दूर से पैदल चलकर सभा में शामिल होने आ रहे हैं। इससे पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत स्पष्ट नजर आ रही है।