दीपावली मिलन समारोह: प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की ली शपथ
रतलाम। सृष्टि समाज सेवा समिति एवं तेजस्वी दल के दीपावली मिलन समारोह में सभी सदस्यों ने एक दूसरे के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ ही प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की शपथ ली। इस अवसर पर मासिक बैठक का आयोजन कर समिति के महिला सशक्तिकरण, दिव्यांग सम्मेलन, महिला व सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह, बच्चों की शिक्षा जैसे विभिन्न विषयों पर सभी सदस्य ने अपने विचार रखे। जिन्हें अमल में लाने के लिए समिति के प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति प्रदान जल्दी प्रारंभ करने के लिए कहा । साथ ही प्लास्टिक से बने सामान, बर्तन सहित अन्य वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करने कपड़े की थैली के प्रयोग करने व स्वच्छता रखने और नागरिकों को भी पालन करवाने की शपथ सचिव सुनील मालवीय ने सृष्टि परिवार के सदस्यों को दिलवाई। कार्यक्रम में सृष्टि समाज सेवा समिति अध्यक्ष सतीश टाक, उपाध्यक्ष व तेजस्वी दल प्रभारी दिव्या श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव दिव्या उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पायल राठौड़, सदस्य विजय कौशल, यामिनी राजावत, विक्की मालवीय तेजस्वी दल सदस्य काजल टाक, नेहा सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
त्योहारों की परंपरा कायम होती है
भारत में त्योहार मिलन एवं भाईचारे के साथ-साथ पुराने काल की घटनाओं के माध्यम से एकता को बनाए रखने का संदेश देती है । दीपावली का त्यौहार भारत देश के साथ-साथ विदेशों में हर्षोल्लास से मनाया जाता है, लेकिन इसकी आधारशीला भारत में जब भगवान राम ने राक्षस वंश का विनाश कर 14 वर्ष का वनवास खत्म कर लौट कर आने से त्योहार को मनाए जाने की परम्परा आरंभ हुई।
यह बात मधुरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कोठारी ने ब्राह्मण बोर्डिंग परिसर में सिद्ध योग साधना केन्द्र द्वारा आयोजित दीप मिलन समारोह में कही। इस मौके पर लायंनेस क्लब अध्यक्ष कल्पना पुरोहित, इन्दु सिन्हा, प्रो. डीके शर्मा, एपी ओझा, नरेन्द्र जोशी, हरिशंकर भटनागर, सुरेन्द्र ललवानी ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में कवि लक्ष्मण पाठक, रामचन्द्र गेहलोत, पवन मजावदिया आदि ने कविता सुनाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। डॉ. संध्या उपाध्याय ने अतिथियों का परिचय दिया। इस मौके पर मधु बैरागी, आशा लोखंडे, कृष्णा सोनी, शोभा श्रेष्ठ, कविता जैन, आरती त्रिवेदी, उमा भूरिया, प्रथमा कौशिक, दिलीप चचलानी, एके श्रीवास्तव, प्रमोद पाठक, शेखर शर्मा, विजय सोनी, बाबूलाल टांक, सांकेत शर्मा, शर्मिला बरमेचा, भूपेन्द्र सोनी, विशाल वर्मा, कमलेश जैन सहित करीब 75 योग साधकों ने भाग लिया। संचालन मिश्रीलाल सोलंकी ने किया। आभार राहुल उपाध्याय ने माना।