रतलाम

नहीं रुक रही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पत्थरबाजी, रतलाम में देर रात गुजरात की कार का शीशा टूटा

Delhi-Mumbai 8-lane expressway: दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर रात में पत्थरबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गुजरात की कार पर फिर पत्थर फेंके गए, शीशा टूटा। CCTV निगरानी के बावजूद बदमाश बेखौफ हैं।
2 min read
Sep 24, 2026
delhi-mumbai 8 lane expressway stone pelting gujarat car window smashed
Delhi-Mumbai 8-lane expresswaystone pelting: गुजरात की कार पर पत्थरबाजी (फोटो सोर्स- Patrika)

Delhi-Mumbai 8-lane expressway stone pelting:रतलाम से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर रात के समय यात्रा करना अब जोखिमभरा हो गया है। वाहन चालकों पर पत्थरबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। दो जिलों के पुलिस अधीक्षकों और NHAI अधिकारियों द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आगे की रणनीति बनाने के बावजूद पत्थरबाजी करने वालों में कार्रवाई का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। रात के अंधेरे में एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

गुजरात की कार पर पत्थरबाजी, गाड़ी का शीशा टूटा

बुधवार-गुरुवार रात एक बार फिर गुजरात की कार पर पत्थर फेंकने की घटना सामने आई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वडोदरा निवासी लखन जाट अपनी कार से एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे थे, इसी दौरान अज्ञात बढ़माशों ने उनकी कार पर पत्थर फेंके। पत्थर लगने से कार के पीछे का शीशा टूट गया।

घटना के बाद लखन जाट ने धामनोद टोल प्लाजा पहुंचकर मामले की शिकायत की। लगातार हो रही इन घटनाओं से रात में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी की लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद पुलिस और NHAI के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है।

अधिकारियों के बैठक के बाद भी नहीं थम रहे मामले

अधिकारियों के बीच बैठक में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और रात के समय एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई थी। इसके बावजूद दोबारा पत्थरबाजी की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अब देखना होगा कि लगातार हो रही इन घटनाओं के पीछे कौन लोग हैं और पुलिस उन्हें कब तक चिन्हित कर कार्रवाई करती है। फिलहाल रात के समय एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहन चालक इस तरह की घटनाओं को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। आपको बता दे कि 8 लेन एक्सप्रेस वें सीसीटीवी कैमरो से भी निगरानी की जाती है बावजूद इसके आज तक कोई भी बदमाश सीसीटीवी से भी पकड़ में नहीं आया है।

Updated on:
24 Sept 2026 11:26 am
Published on:
24 Sept 2026 11:26 am