रतलाम

डेंगू से हलाकान हो रहा है शहर, हर घर में मिल रहे हैं मरीज

डेंगू से हलाकान हो रहा है शहर, हर घर में मिल रहे हैं मरीज

2 min read
Nov 02, 2018
mp health minister areas found dengue

रतलाम। शहर में त्योहार को लेकर हर घर में तैयारियां चल रही है। साफ-सफाई का दौर चल रहा है और ऐसे में डेंगू ने घर-घर में अपने पैर पसार दिए हैं। दो दिनों बाद गुरुवार को किए गए डेंगू के संदिग्ध मरीजों के नमूनों के परीक्षण में १६ नए मरीज सामने ओ से शहर में डेंगू के मरीजों का आंकड़़ा शतक पार कर गया है। मलेरिया विभाग और नगर निगम के दावों के बीच लगातार बढ़ रही डेंगू के मरीजों की संख्या ने इनकी कार्यप्रणाली पर ही प्रश्न चिह्न लगा दिया है।

शहर में डेंगू के मरीजों के पीडि़त होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू जांच किट नहीं होने से कुछ दिनों तक मरीजों की संख्या सामने नहीं आई थी किंतु अब जबकि जांच किट आ गई है और हर दूसरे दिन सेंपलों की जांच की जा रही है तो मरीजों की संंख्या भी लगातार सामने आती जा रही है। गुरुवार को डेंगू के 24 संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच की गई जिसमें से 16 को डेंगू पाजीटिव मिला है। ये सेंपल दो दिन से एकत्रित हैं जिनकी जांच गुरुवार को की गई और इतने मरीज सामने आए हैं।

मरीजों की संख्या 100 से ऊपर पहुंची

पिछले एक माह में शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार सामने आती जा रही है। लगातार बढ़ती संख्या से अब शहर और जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा शतक पार कर गया है। हैरानी की बात है कि इतनी संख्या में मरीजों की पुष्टि होने के बाद भी मलेरिया विभाग और नगर निगम केवल दवाई छिड़काव करके और डेंगू का लार्वा सर्वे करके ही काम चला रहे हैं। बचाव के उपायों को लेकर जागरुकता का कोई प्रचार-प्रसार नहीं हो रहा है। मलेरिया विभाग को तो हर दिन सामने आ रहे डेंगू के मरीजों की सही जानकारी तक नहीं है।

क्षेत्रीय संचालक ने पूछा क्यों बढ़ रहे हैं मरीज

क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक केके वास्कले गुरुवार को रतलाम पहुंचे। जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों को लेकर उन्होंने कहा कि क्यों इतने मरीज बढ़ रहे हैं। इन पर नियंत्रण करने के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं और अब तक क्यों नहीं किए गए हैं। अधिकारी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। सीएमएचओ डॉ. ननावरे ने बताया क्षेत्रीय संचालक वास्कले ने मिशन इंद्रधनुष, डेंगू और मलेरिया को लेकर समीक्षा की है। डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मलेरिया विभाग को और सतर्क होने की जरुरत है।

ये भी पढ़ें

डेंगू के चार नए मरीज मिले, जिले में अब तक मिल चुके हैं अठारह मरीज
Published on:
02 Nov 2018 10:53 am
Also Read
View All