राठौड़ व गायत्री परिवारजनों ने की पूजा अर्चना
रतलाम. अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मुंबई में पांच दिनी 1008 कुंडीय अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन 21 फरवरी से होगा। इस अश्वमेघ यज्ञ रतलाम से भारत के 108 तीर्थो, पवित्र नदियों, सागरों, द्वादश ज्योतिर्लिंगों, सप्तपुरियों के जल एवं रज तथा चारों धाम, शंकराचार्य पीठ की पूजन सामग्री, भस्म भभूति इत्यादि अवंतिका एक्सप्रेस ट्रेन से संगीता राठौड़ व प्रकाश प्रभु राठौड़ लेकर रवाना हुए। इसके पहले शास्त्रीनगर स्थित कार्यालय पर राठौड़ परिवार के प्रभु राठौड़ व संगीता राठौड़ व गायत्री परिवार के सदस्यों ने पूजा अर्चना व आरती की। इस मौके पर पातीराम शर्मा, मदन मोहन साहू, महेश चौहान, सत्येंद्र जोशी, नरेंद्र सिंह राठौर, महिला मंडल की लक्ष्मी देवी शर्मा, डॉली साहू, उमा वर्मा, हेमा शर्मा आदि उपस्थित थे। गायत्री परिवार के पातीराम शर्मा ने कहा कि राठौड़ परिवार जनों का सौभाग्य बताया है कि उनके द्वारा एकत्र सामग्री मुंबई में होने वाले अश्वमेध यज्ञ में परोक्ष सहभागिता का अवसर प्राप्त हो रहा है।
सुदामा चरित्र का किया मार्मिक वर्णन
हवन पूजन के साथ भागवत ज्ञान महोत्सव को विश्राम
रतलाम.जिस प्रकार प्रभु श्रीकृष्ण अपने भक्तों व सखाओं का विशेष ध्यान रखते है। उसी प्रकार मनुष्य को अपने दोस्तोंं व शुभ चिंतकों का ध्यान रखना चाहिए। प्रभु ने आपको सामथ्र्यवान बनाया है तो आप बिना उनके कुछ कहे सहायता करना चाहिए। भागवत हमें सच्चा दोस्त की सीख देती है। यह बात आचार्य राममिलन शास्त्री ने कहींं। वे आदर्श नगर स्थित राज राजेश्वरी मंदिर परिसर में भागवतज्ञान महोत्सव के तहत विश्राम दिवस पर सुदामा व कृष्ण के चरित्र का वर्णन कर रहे थे। इस मौके पर सुबह हवन किया गया। इसमें भरत भाई व क्षेत्रवासियों ने आहुतियां दी। कथा समापन पर पोथी का चल समारोह निकाला गया। इसमें महिलाएं नृत्य करते हुए चल रही थी। अंत में आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।
रतलाम स्थापना दिवस, रत्नेश्वर महादेव की महाआरती
रतलाम। बसंत पंचमी पर रतलाम का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। सोमवार शाम रत्नेश्वर रोड स्थित रत्नेश्वर महादेव की महाआरती महापौर प्रहलाद पटेल और निगम निगम सभापति मनीषा शर्मा के आतिथ्य में कर प्रसादी का वितरण किया गया। 14 फरवरी को रतलाम स्थापना महोत्सव समिति की ओर से गौरव दिवस के रुप में मनाया जाएगा। नगर निगम तिराहे स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आतिशबाजी की जाकर मिठाई का वितरण किया जाएगा। महाआरती के दौरान समिति संस्थापक व संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष प्रवीण सोनी, सचिव मंगल लोढ़ा, बजरंग पुरोहित, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, सुशील सिलावट, गौरव मूणत, राकेश पिपाड़ा, हितेश शर्मा कामरेड, गोपाल शर्मा, महेंद्र मूणत, अभय काबरा, गौरव त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।