रतलाम

पर्यावरण संरक्षण को जनसहायता परिषद व थाना ने लगाए पौधे

Jul 28, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2807

ताल. जनसहायता मानवाधिकार लोक सेवा सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने सोमवार को नगर में पौधरोपण कार्यक्रम किया। परिषद के उज्जैन संभाग के सदस्यों ने थाना परिसर और सार्वजनिक बगीचों में औषधि वाले पौधे लगाए। इनमें नीम और बेल पत्र जैसे महत्त्वपूर्ण पौधे शामिल थे।

उज्जैन संभाग के अध्यक्ष सुनील बाठिया ने बताया कि उनकी परिषद उज्जैन संभाग में लगातार इसी प्रकार प्रत्येक तहसील और जिले में पौधरोपण करेगी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व पर जोर दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। डाबी ने कहा कि वे भी थाना परिसर और थाना क्षेत्र की सीमा में पौधरोपण कार्यक्रम करेंगे। इस दौरानएएसआई रविंदर मालवीय, वीरेन्द्र धाकड़, जीवन जैन, श्याम महेश्वरी, संजय कुमार जैन, आशीष कुमार बांठिया, दीपक सोनी, कन्हैयालाल देवड़ा, मानक सोनी, सत्यनारायण काला और विकास राठौर सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Updated on:
28 Jul 2026 06:01 am
Published on:
28 Jul 2026 06:01 am