रतलाम

रतलाम में सूखे का डर : 78000 किसानों ने कराया बीमा

भारत सरकार मौसम विभाग की ओर से रतलाम को अलनीनो प्रभावित घोषित किया गया है। अल्पवर्षा से फसल जोखिम, 1343 अऋणि किसानों का भी बीमा, फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई
1 minute read
Jul 23, 2026
India Meteorological Department news ratlam
भारत सरकार मौसम विभाग की ओर से रतलाम को अलनीनो प्रभावित घोषित किया गया है। अल्पवर्षा से फसल जोखिम, 1343 अऋणि किसानों का भी बीमा, फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई

रतलाम. रतलाम जिले को भारत सरकार ने अलनीनो से प्रभावित घोषित किया है, जिसके चलते जिले में सूखे और अल्पवर्षा की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसका असर भी देखा जा रहा है, क्योंकि अब तक मात्र 267 मिमी बारिश दर्ज की गई है। ऐसी स्थिति में फसल नुकसानी का जोखिम बढ़ जाता है।

कृषि विभाग जिले के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना करवाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस योजना में बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। अब तक 78,472 ऋणि किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है। इनमें 1,343 अऋणि किसान भी शामिल हैं, जिन्होंने स्वयं अपनी फसल का बीमा कराया है, ताकि सूखा या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में फसल खराब होने पर क्लेम से राहत मिल सके।

ऋणि में जावरा और अऋणि में पिपलौदा आगे
फसल बीमा प्रभारी ओमकार अजनार ने बताया कि 22 जुलाई तक जिले में कुल 3 लाख 10709 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। विकासखंडों में भी किसानों ने सक्रियता दिखाई है। सर्वाधिक अऋणि किसानों ने पिपलौदा 410 और रावटी 305 में बीमा कराया है, जबकि जावरा विकासखंड में 58,420 ऋणि किसानों ने बीमा करवाया है।

इनका कहना है…
उपसंचालक कृषि के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 31 जुलाई तक खरीफ फसलों का बीमा किया जा रहा है। फसल बीमा कराने के लिए आवेदन, आधारकार्ड, बैंक पासबुक एवं भूमि संबंधी पावती की छायाप्रति, बुवाई प्रमाण-पत्र, मोबाईल नंबर, फार्मर आईडी दस्तावेज होना आवश्यक है। खरीफ के लिए अधिसूचित फसलों के लिए कृषक प्रीमियम प्रति हेक्टेयर सोयाबीन के लिए 1040 रुपए, मक्का के लिए 800 रुपए तथा कपास के लिए 3150 रुपए निर्धारित किया गया है।

विकासखंड वार फसल बीमा की स्थिति
विकासखंड ऋणि किसान अऋषि किसान
आलोट 9631 54
बाजना 10913 22
जावरा 58420 182
पिपलौदा 44667 410
रतलाम 57958 203
रतलाम शहर 10819 23
रावटी 7927 305
सैलाना 16261 18
ताल 52473 126

Updated on:
23 Jul 2026 10:37 pm
Published on:
23 Jul 2026 10:28 pm