
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-2302
रतलाम. मॉर्निंग स्टार हाई स्कूल, गौरव नगर (सीबीएसई डिवीजन) में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्र निर्माण में सेना का योगदान विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता एनसीसी 21वीं बटालियन के एडम ऑफिसर कर्नल संदीप अहलावत थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के डायरेक्टर एवं प्रेसिडेंट कार्ल वार्ड ने कर्नल संदीप अहलावत का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कर्नल अहलावत ने विद्यार्थियों को भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्र सेवा और युवाओं की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्र निर्माण में सेना केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा ही नहीं करती, बल्कि आपदा प्रबंधन, मानवीय सहायता, सामाजिक सेवा तथा राष्ट्रीय एकता मजबूत करने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कर्नल अहलावत से सेना में भर्ती की प्रक्रिया, एनसीसी के लाभ, सैन्य जीवन, नेतृत्व कौशल तथा देश सेवा से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे। कर्नल अहलावत ने उत्तर दिए। अंत में कार्यक्रम संचालिका ट्रेसी स्वेन ने आभार प्रकट किया।
Updated on:
23 Jul 2026 06:00 am
Published on:
23 Jul 2026 06:00 am
