
नवजात रेलवे की बोगी में अज्ञात अवस्था में मिली थी, 14 दिन जिला अस्पताल के एसएनसीयू में रही भर्ती, विदाई नम हुई चिकित्सक नर्सिंग स्टॉफ की आंखें
रतलाम. रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की एक बोगी में 4 जुलाई को अज्ञात अवस्था में मिली नवजात बालिका को जिला चिकित्सालय के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) से 14वें दिन ‘देवी’ बनकर शिशुगृह पहुंच गई।
एसएनसीयू में 14 दिन तक चले उपचार के बाद स्वस्थ होने पर सिविल सर्जन डॉ. एपी सिंह ने बताया कि बालिका का नाम अस्थायी रूप से 'देवी' रखा गया। लगभग 14 दिनों तक एसएनसीयू में विशेषज्ञ चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की सतत निगरानी और समर्पित उपचार के बाद नवजात का स्वास्थ्य पूरी तरह संतोषजनक हो गया।
सेवा भारती मातृछाया शिशुगृह पहुंचाया
देवी को 20 जुलाई को बालिका को सेवा भारती मातृछाया शिशुगृह में प्रवेश के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अर्पित गुप्ता और शीतल सोलंकी को विधिवत सुपुर्द किया। इस दौरान जिला रोगी कल्याण समिति के सदस्य गोविंद काकानी भी उपस्थित थे।
विदाई में स्टाफ की आंखें नम
डॉ. सिंह के मार्गदर्शन में डॉ. आर्य एवं एसएनसीयू की पूरी टीम ने नवजात को चिकित्सकीय उपचार के साथ ही अपनत्वपूर्ण देखभाल भी प्रदान की। बालिका की विदाई के समय उपस्थित स्टाफ की आंखें नम हो गईं।
सीएमएचओ ने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणेश नगर, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक जवाहर नगर, मुखर्जी नगर और मोमिनपुरा का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी किरण वाडिवा ने किया। उन्होंने ओआरएस कॉर्नर बनाकर उचित परामर्श देने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य देखभाल करने के निर्देश
स्वास्थ्य केंद्र पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने, दवाइयों का उचित संधारण करने को कहा गया। सीएमएचओ ने डॉ. वाडिवा ने ओपीडी की संख्या बढ़ाने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करने, क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों का मूल्यांकन करने और गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य देखभाल करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक गौरव बोरीवाल और लोकेश वैष्णव उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा
सीएमएचओ डॉ.वाडिवा ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने विकासखंड स्तरीय चिकित्सकों को जिले सहित रतलाम शहर के विभिन्न आदिम जाति कल्याण छात्रावासों में जाकर विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने और समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में आरबीएसके नोडल अधिकारी वर्षा कुरील, डीपीएम अर्चना राठौर, जिला मैनेजर डीईआईसी मोहन कछावा सहित अन्य उपस्थित थे।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आज
रतलाम. जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर मिशा सिंह की अध्यक्षता में 23 जुलाई को सुबह 11.30 बजे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
Updated on:
22 Jul 2026 10:30 pm
Published on:
22 Jul 2026 10:23 pm
