13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूखे से चिंतित ग्रामीण, इंद्र देव को प्रसन्न करने मनाई उजमनी

रतलाम

image

Newsdesk

Jul 22, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2202


मथुरी. क्षेत्र में लंबी बारिश की खेंच से किसान गहरे संकट में हैं। सोयाबीन, मक्का एवं अन्य प्रमुख फसलें पानी की कमी से मुरझा रही हैं और सोयाबीन के पौधे सूखने लगे हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि कई किसानों को एक बार छोड़कर दो बार सोयाबीन की बोवनी करनी पड़ी है, लेकिन लंबे समय से बारिश न होने के कारण उनकी चिंता लगातार बढ़ रही है। अच्छी बारिश की कामना के लिए मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों ने अपूर्व उजमनी का आयोजन किया।

तितरी, मथुरी, घोडाखेड़ा, सिंमलापाड़ा सहित कई गांव में ग्रामीणों ने एकजुट होकर सभी कृषि कार्य, व्यापार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखे। सुबह से ही गांववासी अपने-अपने खेतों में पहुंचे और वहां दाल-बाटी-चूरमा बनाकर भगवान इंद्र देव को श्रद्धापूर्वक भोग लगाया। इसके पश्चात खेड़ापति हनुमान मंदिर पर ढोल बजाते हुए गांव के कुल देवी-देवताओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। ग्रामीणों ने इस दौरान खुशहाली, जनकल्याण, उत्तम स्वास्थ्य और क्षेत्र में अच्छी बारिश के लिए विशेष कामना की।