13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जरुरी – नाहर कॉन्वेंट में ईको क्लब गठित, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

रतलाम

image

Newsdesk

Jul 22, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-2203




रतलाम. प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में ईको क्लब का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति बैरागी और ईको क्लब के सदस्यों ने हरे रंग के गुब्बारे उड़ाकर किया, जो हरित एवं स्वच्छ भविष्य का प्रतीक बने। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्रभावशाली भाषण, प्रेरणादायक स्लोगन और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति का महत्त्व रेखांकित किया। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने, जल संरक्षण करने, अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने का संदेश दिया।


विद्यालय के ईको क्लब में कक्षा 11वीं के नैतिक प्रेमप्रकाश कसेरा, दिव्यांश मनोज प्रजापत, दिव्यांशु राजेश शर्मा, चिराग सत्यनारायण परमार, सौम्या राकेश पुरोहित, सिद्धि तरुण सोनी, रितिका संजय मेहता, आंचल धर्मेंद्र पाटीदार और कक्षा 9वीं के पायल मुरली सिलावट, अग्रिया जितेंद्र राठौड़, कृतिका धर्मेंद्र सोलंकी, कुंदन वीरेंद्र सिंह सोलंकी, सिद्ध विजय कोठारी, भावेश फतेह सिंह चौहान एवं विजय कमल सिंह चौहान सहित कुल 16 विद्यार्थियों को सदस्य के रूप में चयनित किया गया। चयनित सदस्यों ने विद्यालय और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने तथा नियमित रूप से हरित गतिविधियों का संचालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर ईको क्लब के सदस्यों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने की सामूहिक शपथ ली। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ईको क्लब का गठन विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करेगा।