22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

जिन दवाओं की बिक्री पर रोक, उनकी धड़ल्ले से बिक्री जारी

2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Newsdesk

Jul 22, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

मंदसौर। भारतीय औषध संहिता आयोग (आईपीसी) ने दर्द निवारक दवा मेफटाल के दुष्प्रभावह/वें पर 30 नवंबर 2023 को चेतावनी जारी की, जो 7 दिसंबर 2023 को सार्वजनिक हुई। इसके बावजूद जिले में प्रतिदिन लगभग 30 हजार रुपए की मेफटाल बिना बिल के बेची जा रही है। इसे रोकने की जिम्मेदारी ड्रग इंस्पेक्टर की है, पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई। केमिस्ट और चिकित्सकों को अलर्ट की जानकारी है, मगर विभागीय गाइडलाइन नहीं मिली है। आयोग ने अलर्ट में कहा था कि मेफटाल से ड्रेस सिंड्रोम नामक गंभीर एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर लाल दाग, बुखार, चकत्ते जैसी शिकायतें हो सकती हैं। यह ऑस्टियोआर्थराइटिस, दर्द, सूजन, बुखार और दांत दर्द में उपयोग होती है। महिलाएं इसे मासिक धर्म के दर्द के लिए भी बिना चिकित्सकीय सलाह के ले रही हैं, जो घातक है।





बगैर बिल के खुली दवाएं भी दे रहे

आर्थराइटिस, दर्द और बुखार में काम आने वाली मेफटाल दवा को लेकर इंडियन फार्माकोपिया कमीशन (आईपीसी) ने अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा है कि यह एसिड साइड इफेक्ट क्रिएट करता है। खास बात यह है कि जिले में यह दवा एक दिन में करीब 50 हजार रुपए की बिक जाती है। इस अलर्ट के असर को लेकर चिकित्सकों से बात की। इनमें से अधिकांश डॉक्टर्स के पास औपचारिक रूप से यह अलर्ट करीब तीन साल बाद तक नहीं पहुंचा है। लेकिन उन्हें अलग-अलग सोर्स से इसकी जानकारी मिली है।



इसलिए जारी किया था अलर्ट

आयोग ने जारी अलर्ट में कहा था कि फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया डेटाबेस के अनुकूल दवा ड्रेस सिंड्रोम का पता चला है। इस ड्रेस सिंड्रोम के कारण गंभीर एलर्जी हो सकती है। इससे त्वचा पर लाल दाग, बुखार, चकत्ता और लिम्फैडेनोपैथी जैसी शिकायत हो सकती है। यह परेशानी 2 से 8 सप्ताह के बीच हो सकती है। इस ड्रग का उपयोग कई बार महिलाएं पीरियड पेन को कम करने के लिए भी करती है। हालांकि, यह कई बार डॉक्टर्स द्वारा प्रिसक्राइब्ड नहीं होती है।





यह शरीर के लिए घातक



फोटो-आरटी-2201- डॉ. अभय ओहरी, जनरल फिजिशियन

मेफेनैमिक एसिड, ऑस्टियोआर्थराइटिस दर्द, सूजन, बुखार और दांत की दर्द से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसका एक विकल्प डोटावेरिन हो सकता है, लेकिन किसी भी चिकित्सक को दिखाए बिना ऐसी दवाइयों का उपभोग नहीं करना चाहिए। एनाल्जेसिक श्रेणी की दवाइयों का वैसे भी बगैर चिकित्सक की पर्ची के बेचना मना है। इसके अलावा थोड़ा दर्द होने पर लोग बिना डॉक्टर को दिखाए इसका उपयोग कर रहे हैं जो कि शरीर के लिए घातक होता है।



- डॉ. अभय ओहरी, जनरल फिजिशियन, रतलाम