23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भावेश ने पांच पदक किए अपने नाम

less than 1 minute read
Google source verification

रतलाम

image

Newsdesk

Jul 23, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो आरटी-2280-
धामनोद. मध्यप्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन की ओर से 14 से 22 जुलाई तक इंदौर स्थित एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 29वीं मध्यप्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के धामनोद गांव के निशानेबाज भावेश राव ने बेहतर प्रदर्शन किया। भावेश ने तीन स्वर्ण एवं दो रजत सहित कुल 5 पदक जीतकर स्टेट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
इस उपलब्धि से उन्होंने अपने गांव धामनोद, जिले एवं पूरे प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। भावेश वर्तमान में कोच भूपेंद्र सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। भावेश एक कृषक परिवार से आते हैं, सीमित संसाधनों के बावजूद उनके पिता ने अपने बेटे की प्रतिभा पर विश्वास जताते हुए उन्हें शूटिंग जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।