रतलाम

इटावा खुर्द से 40 श्रद्धालु पावागढ़ के लिए पैदल रवाना

Aug 06, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-0602



सनावदा. ग्राम पंचायत इटावा खुर्द से बुधवार सुबह 10 बजे गुजरात स्थित महाकाली शक्तिपीठ पावागढ़ के दर्शन हेतु 40 श्रद्धालुओं का एक जत्था पैदल यात्रा पर निकला। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल था, क्योंकि यह लगातार तीसरा वर्ष है जब इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा पर रवाना हुए।

यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व गाँव के गायत्री माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पैदल यात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय और सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं। सरपंच घनश्याम कुमावत ने बताया कि यह यात्रा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और सभी ग्रामवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने दल के सदस्यों को सफलतापूर्वक यात्रा पूर्ण करने की शुभकामनाएं दीं।सुखदेव कुमावत, दिलीप कुमावत, मुकेश पटेल, विनोद पंचाल, श्रवण पोरवाल, सूखेन कुमावत, दीपक और कृष्णा पंचाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण मौजूद रहे।

Updated on:
06 Aug 2026 06:01 am
Published on:
06 Aug 2026 06:00 am