
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-0604
सैलाना. श्रावण मास के अवसर पर सैलाना के प्राचीन कालिका माता मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा का बुधवार को भक्तिभाव से समापन हुआ। आयोजन 30 जुलाई से 5 अगस्त तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा का श्रवण किया।
कथा के मुख्य वाचक प्रेम सागर (राजस्थान) और तेजु (रतलाम) ने शिव महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वाचन किया। उन्होंने भगवान शिव की महिमा, भक्ति और सनातन संस्कृति के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा पीढ़ी धर्म और संस्कारों से दूर हो रही है। ऐसे में धार्मिक आयोजनों से युवाओं को संस्कृति और अध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना आवश्यक है। तेजु ने बताया कि उनका धर्म प्रचार अभियान वर्ष 2001 से निरंतर संचालित है और यह 41वीं शिव महापुराण कथा थी। उन्होंने समाज में धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए अभियान जारी रखने की बात कही। समापन दिवस पर श्रद्धालुओं को भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की महिमा और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं का वर्णन किया गया। कथा के उपरांत महाआरती और प्रसादी वितरण हुआ, जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर शिव भक्ति भजनों और जयकारों से गूंजता रहा। आयोजन में मंदिर के पुजारी नवनीत शर्मा सहित प्रेमलता माहेश्वरी, छाया शर्मा, सीमा सिसोदिया, पुष्पा पांचाल उपस्थित रहे।
Updated on:
06 Aug 2026 06:01 am
Published on:
06 Aug 2026 06:01 am
