5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ratlam News : अफसर से बदसलूकी, नोटिस फाड़कर बोले नेताजी- तुम्हारी नौकरी खा जाऊंगा

Ratlam Municipal Commissioner-रतलाम डोसीगांव मल्टी विवाद, निवासियों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने सड़क पर दिया धरना, निगम आयुक्त को धमकाया
2 min read
Google source verification
रतलाम में पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने निगम आयुक्त को धमकाया

रतलाम में पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने निगम आयुक्त को धमकाया- Image FB

Ratlam -रतलाम में डोसीगांव मल्टी का विवाद लगातार जारी है। नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री आवास योजना मल्टी के रहवासियों ने प्रदर्शन शुरु कर दिया है। महू नीमच रोड़ पर कलेक्ट्रेट परिसर के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारी नगर निगम के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इधर डोसी गांव मल्टी को खाली कराने पहुंचे निगम प्रशासन और पुलिस अमले का जबर्दस्त विरोध हुआ। पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने नोटिस फाड़कर निगम आयुक्त को नौकरी खा जाने की धमकी दी।

डोसीगांव मल्टीवासी रिमझिम बारिश में भी सड़क पर बैठे रहे और नगर निगम के विरोध में नारेबाजी करते रहे। इस दौरान मुख्य कलेक्ट्रेट का गेट बंद कर दिया गया। यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एक ओर 208 घरों के निवासी सड़क पर हैं तो दूसरी ओर प्रशासन भी परेशान है।

पूर्व महापौर ने नोटिस फाड़े, निगम आयुक्त से कहा- नौकरी खा जाऊंगा

इस बीच डोसीगांव मल्टी में हंगामा जारी है। मल्टी को खाली कराने पहुंचे निगम प्रशासन और पुलिस अमले का लोगों ने विरोध किया। इसी दौरान पूर्व महापौर पारस सकलेचा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निगम आयुक्त के हाथ से नोटिस छीनकर फाड़ दिए और कहा कि एकतरफा कार्रवाई कर रहे हो, आपकी नौकरी खा जाऊंगा। मौके पर तनाव के बाद पुलिस ने हालात संभाले।

इधर डोसीगांव मल्टी के बकायादारों पर निगम की चेतावनी का असर दिखने लगा है। अब तक करीब दो दर्जन लोग आवास खाली कर चुके हैं। निगम की 206 हितग्राहियों को बकाया राशि जमा करने और नहीं करने पर कब्जा हटाने की निगम के अल्टीमेटम की समय सीमा मंगलवार को समाप्त हो गई। कुछ बकायादारों का कहना है कि वे एकमुश्त राशि देने में सक्षम नहीं हैं। किस्तों में राशि जमा करवाने को तैयार है।

निगम आयुक्त अनिल भाना ने कब्जा हटाने की कार्रवाई करने के लिए निगम के दो दर्जन से ज्यादा अफसरों और लगभग दो सौ कर्मचारियों का जंबो दल गठित किया है। दल में राजस्व, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पीएम आवास योजना सहित तमाम विभागों के अफसर और कर्मचारियों को शामिल किया है।

जो लोग पूरी राशि जमा करवा रहे हैं उन्हें हम नहीं छेड़़ेंगे

रतलाम नगर निगम आयुक्त अनिल भाना का कहना है कि हम भी नहीं चाहते कि किसी की छत छीनें परंतु शासन के निर्देश है कि पूरी राशि जमा करवाएं। जो लोग पूरी राशि जमा करवा रहे हैं उन्हें हम नहीं छेड़़ेंगे। जो नहीं जमा करवा रहे हैं उनसे राशि जमा करवाएंगे।