6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच साल की गारंटी वाला मार्ग समयपूर्व उखड़ा, दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 06, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-01- इस तरह ओके मार्ग से निकलती यात्रा
फोटो-02- इस तरफ मार्ग पर लगा बोर्ड जिस पर लिखी लागत और समय
फोटो-03- कमलेश जायसवाल रिंगनोद
फोटो-04- राजाराम पाटीदार गोंदीधर्मसी
फोटो-05- ईश्वरलाल शर्मा गोंदीधर्मसी

Bस्पाट लाइट का लोगो रहेगाB


जावरा। गोंदीधर्मसी से मिंडाखेड़ा तक 2 किलोमीटर लंबा मार्ग दिसंबर 2023 में बनकर तैयार हुआ था। इसे जनवरी 2024 में आवागमन के लिए खोल दिया था। लोक निर्माण विभाग ने 1.26 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण पूरा करवाया, लेकिन यह मार्ग दो साल भी नहीं टिक सका और पूरी तरह से उखड़ गया है। मार्ग की दुर्दशा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खडे़ कर दिए है। इस मार्ग से प्रतिदिन मिंडाजी दर्शन करने वाले भक्त और कावड़ यात्री जा रहे है। कावड़ यात्रियों के पैर में टूटी हुई सड़क के चलते कंकड और पत्थर कष्ट दे रहे है। बड़ी बात यह है पांच साल की गारंटी वाली सड़क समय के पूर्व ही जगह-जगह से उखड़ गई है।

पूरे मार्ग पर गिट्टी बिखरी हुई है, जो दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कई दोपहिया वाहन चालक गिट्टी पर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से तत्काल इस मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग की है, ताकि सावन में श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से मुक्ति मिल सके। साथ ही, घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।


5 साल की गारंटी के पहले ही उखाड़ रोड
लोक निर्माण विभाग में सर इंजीनियर एवं कॉन्टैक्टर को एक करोड़ 26 लाख 22 हजार में इस 2 किलोमीटर मार्ग बनाने का टेंडर जारी किया था जिसके बाद 2023 में 5 माह में ही निर्माण ऐजेंसी ने इस रोड को बना दिया था और जनवरी 2023 में शुरू हो गया था परंतु इसमें किए गए घटिया निर्माण के कारण यह रोड मात्र 2 साल में पूरा उखड़ गया है। लोक निर्माण विभाग ने बड़ा बोर्ड भी लगाया है जिस पर 5 साल की परफॉर्मेंस गारंटी भी लिखी हुई है परंतु 2 साल में रोड खराब होने पर ग्रामीण जन कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।



होना चाहिए प्रकरण दर्ज
इस मार्ग में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया होगा, इसीलिए यह रोड जल्दी उखड़ गया है। 5 साल की गारंटी वाले रोड 2 साल में ही खराब हो गया है। निर्माण ऐजेंसी ही नहीं, अधिकारियों पर भी प्रकरण दर्ज होना चाहिए।
कमलेश जायसवाल रिंगनोद

पूरा मार्ग हो चुका है खराब
सावन में यहां पर कावड़ यात्रा के साथ ही कई तरह की यात्राएं मिंडाजी के लिए जाती है। ऐसे में अभी यात्रा करना बहुत ही कठिन हो रहा है। भक्त पैदल जाते है, ऐसे में जर्जर रोड उनको कष्ट दे रहा है।
राजाराम पाटीदार गोंदीधर्मसी


जल्दी होना चाहिए सही
इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण शहरी क्षेत्र में आना-जाना करते हैं और यह मार्ग अभी ही बनाया गया था। विभाग को इसकी ओर ध्यान देकर इसे जल्द सही करना चाहिए जिससे समस्या खत्म हो।
ईश्वर लाल शर्मा गोंदीधर्मसी

रखरखाव कराया जा रहा
फोटो-आरटी-0603-एमएस चौहान, ईई, लोकनिर्माण विभाग
गोंदीधर्मसी से मिंडाखेड़ा तक 2 किलोमीटर मार्ग के खराब होने की सूचना मिली है। इसको निर्माण ऐजेंसी से रखारखाव कराया जाएगा।
-एमएस चौहान, ईई, लोकनिर्माण विभाग