रतलाम

गणेश विसर्जन करें अपनी राशि अनुसार, साल भर रहेगी भगवान की कृपा

Ganesha Visarjan According To Your Zodiac Sign : जननायक, विघ्नहर्ता श्री गणेश सर्वप्रथम पूज्य हैं। श्री गणेश की स्तुति मात्र से भक्तों के समस्त कष्ट मिट जाते हैं। दस दिन की स्थापना के बाद अब विसर्जन का समय है। विशेष विधि से विसर्जन किया जाए तो सालभर भगवान की कृपा अपने भक्तों पर रहती है।
3 min read
• •
Updated: 12 Sep 2019, 10:29 AM IST
Ganesha Visarjan According To Your Zodiac Sign
Ganesha Visarjan According To Your Zodiac Sign

रतलाम। Ganesha Visarjan According To Your Zodiac Sign : जननायक, विघ्नहर्ता श्री गणेश सर्वप्रथम पूज्य हैं। श्री गणेश की स्तुति मात्र से भक्तों के समस्त कष्ट मिट जाते हैं। दस दिन की स्थापना के बाद अब विसर्जन का समय है। विशेष विधि से विसर्जन किया जाए तो सालभर भगवान की कृपा अपने भक्तों पर रहती है। वैसे तो पूरे साल और खासकर हर बुधवार को श्री गणेश की पूजा अर्चना करनी चाहिए, किंतु श्री गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक राशि अनुसार गणेश आराधना करने के बाद विसर्जन एक खास तरीके से किया जाए तो अत्यंत फलदायक होता है।

रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने बताया कि भगवान गणपति विसर्जन का मुहूर्त 12 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक है। इसमे 12 सितंबर की सुबह 6 बजे से ये 13 सितंबर की सुबह 7 बजकर 37 मिनट तक है। राशि अनुसार विसर्जन करने से पूरे वर्ष भगवान की विशेष कृपा अपने भक्त पर रहती है।

इस तरह करें विसर्जन
मेष राशि के जातक भगवान गणेश को पूजा में रेशमी दुपट्टा चढ़ाएं। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है और परिवार में कलह मिटती है।

वृषभ राशि के जातकों को चाहिए कि वे श्री गणेश को पांच तरह के पांच लड्डुओं का भोग लगाएं। ऐसा करने से धन-धान्य व समस्त भौतिक सुख उपलब्ध होंगे।

मिथुन राशि के जातकों श्री गणेश प्रतिमा पर कच्चा दूध चढ़ाने से धन की कमी और कलह से मुक्ति मिलेगी।

कर्क राशि के जातक बीमारियों और व्याधियों से बचने के लिए गणेश उपासना में दूर्वा चढ़ाएं। ऐसा करने से सभी शारीरिक परेशानियां दूर होंगी।

सिंह राशि के जातक अगर मंदिर में स्फटिक की श्री गणेश प्रतिमा अर्पण करें। ऐसा करने से समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि के जातक श्री गणेश को कच्चा दूध और सिंदूर चढ़ाएं। ऐसा करने से व्यापार, नौकरी में अड़चनें दूर होंगी। साथ ही पारिवारिक समस्या और तनाव दूर होंगे।

तुला राशि के जातक आम के पत्तों से गणेश पूजा करें। ऐसा करने से वे तथा परिजन रोगमुक्त हो जाएंगे।

वृश्चिक राशि के जातकों को समस्त कष्टों से छुटकारा पाने के लिए श्री गणेश को गुड़, चीनी और दही का भोग लगाना चाहिए।

धनु राशि के जातकों को भगवान गणेश का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। इससे घर में आर्थिक कष्ट मिटते हैं।

मकर राशि के जातक अगर तांबे के सिक्के काले धागे में बांधकर श्री गणेश को चढ़ाएं तो आशातीत धनलाभ होता है।

कुंभ राशि के जातकों को श्री गणेश जी को गुलाब का फूल चढ़ाना चाहिए, अगर कोई जातक संतान सुख चाहता है तो यह बेहद कारगर उपाय है।

मीन राशि के जातक नौकरी, व्यापार में लाभ पाने के लिए पीला रेशमी कपड़ा भगवान श्री गणेश को चढ़ाएं।

Updated on:
12 Sep 2019, 10:29 AM IST
Published on: