रतलाम में रोड एक्सीडेंट बन रहे जानलेवा, जनवरी से जुलाई तक 171 की मौत
Also Read
View All 
फोटो आरटी-1080-
रतलाम। भारतीय संस्कृति, संस्कार, आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर अखिल विश्व गायत्री परिवार गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान चला रहा हैं। इसके अन्तर्गत सुरभि परिसर के 27 घरों में गायत्री यज्ञ कर पर्यावरण परिशोधन के लिए पौधरोपण किया।
मुख्य ट्रस्टी पातिराम शर्मा ने बताया कि गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण का व्यापक अभियान है। यज्ञ के माध्यम से वातावरण की शुद्धि के साथ-साथ लोगों में सकारात्मक चिंतन, सद्भाव, संस्कार एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है।