
रतलाम. सर्दी का दायरा बढ़ता जा रहा है। सर्द हवाओं के बीच दिन मेंं ठिठुरन गर्म कपड़ों को पहनने पर मजबूर कर रही है तो रात में चुभती सर्दी से बचने के जतन होने लगे है। पत्रिका अभियान से प्रेरित नागरिक, स्वयंसेवी तथा सामाजिक संस्थाओं ने भी सेवा का जज्बा बढ़ा दिया है। हर दिन बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कपड़े मिल रहे है। गुुरुवार को भी महाराष्ट्र समाज धर्मशाला, ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन तथा पतंजलि जिला नशामुक्ति समिति के सदस्यों ने जरूरतमंदों को गर्म व अच्छे प्रदान किए।
शहर के धानमंडी हरदेवलाला रोड पर पतंजलि जिला नशामुक्ति समिति के महेश शर्मा व सदस्यों ने गुरुवार को भी एकत्रित गर्म व अच्छे कपड़े जरूरतमंदों को प्रदान किए। शहर के महूरोड पर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन के प्रदीप छिपानी और निलेश जैन सहित अन्य सदस्यों ने गुरुवार की शाम को महिलाओं व बच्चों को कपड़े प्रदान किए। शहर के स्टेशन रोड पर महाराष्ट्र समाज की ओर से धर्मशाला में खोले गए कपड़ा संग्रहण केन्द्र पर गुरुवार को सुधीर सराफ व समाज सदस्यों ने जरूरतमंदों को कपड़े बांटे। पत्रिका अभियान से प्रेरित नागरिक, स्वयंसेवी तथा सामाजिक संस्थाओं ने भी सेवा का जज्बा बढ़ा दिया है। हर दिन बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कपड़े मिल रहे है। शहर में गांव से आकर मजदूरी करने वाले कई जरुरतमंदों को इन केंद्रों की जानकारी मिलने पर सुबह से ही वहां कपड़े लेने के िलए कतार लगने लग गई है।
आइए हम बढ़ाए कदम, जरूरतमंदों को करे कपड़े भेंट
सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंदों को गर्म कपड़े देने के लिए शहर में ८ संस्थाओं के माध्यम से केन्द्र खोले गए है। इन केन्द्रों पर कोई भी शहरवासी गर्म व अच्छे कपड़े दे सकता है। इन कपड़ों का संस्था के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों को वितरण किया जा रहा है। अन्य संस्थाएं भी अपने केन्द्र खोलने के लिए हमसे संपर्क कर सकती है। जरूरत हर जरूरतमंद को सर्द मौसम में अपनत्व के एहसास के साथ कपड़े देने की है।
वाट्सएप पर हमारा संपर्क : ९१७९८९००७४