रतलाम

असहायों की मदद को बढऩे लगे सैकड़ो हाथ

ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन के साथ छिपानी ग्रुप भी जुड़ा, कॉलेज रोड पर रोट्रेक्ट क्लब सेंट्रल के युवा जुटाएंगे कपड़े

2 min read
Nov 25, 2017
patrika

रतलाम। शहर में पत्रिका अभियान हमदर्द से प्रेरित होकर कई संगठन जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे है। शुक्रवार को महूरोड पर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन के साथ छिपानी ग्रुप भी जुड़ गया। एसोसिएशन के संरक्षक व अधिवक्ता विमल छिपानी ने खुद अपने हाथों से जरूरतमंदों को गर्म कपड़े प्रदान किए। वहीं, कॉलेज रोड पर रोट्रेक्ट क्लब सेंट्रल के युवा सदस्य जरूरतमंदों के लिए गर्म कपड़े जुटाने के लिए केन्द्र भी खोलेंगे।

शहर के महूरोड पर शांति ट्रांसपोर्ट पर बने कपड़ा संग्रहण केन्द्र पर एसोसिएशन के संरक्षक विमल छिपानी अपने ग्रुप सदस्यों के साथ जरूरतमंदों के लिए आगे आए। नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष छिपानी की मौजूदगी में एसोसिएशन के निलेश जैन, प्रदीप छिपानी, विरेन्द्र कुमार श्रीमाल, निर्मल गोधा, ओमप्रकाश चितरोड़े, श्यामसुंदर राठौर, अशो कटारिया, मुकेश जैन, अनुप पंडित, युसुफ भाई, फखरू भाई, रिजवान मोहम्मद, महेश सोमानी, भरतभाई, जीवा खान, मुन्नवर, रमेशभाई सहित अन्य सदस्यों ने कपड़े बांटे।

रविवार को महाराष्ट्र समाज जरूरतमंदों को बांटेगा कपड़े
महाराष्ट्र समाज की धर्मशाला में बनाए गए कपड़ा संग्रहण केन्द्र पर एकत्रित कपड़ों का रविवार को वितरण किया जाएगा। समाज के सचिव वीरेन्द्र कुलकर्णी ने बताया कि केन्द्र पर रोजाना बड़ी संख्या में कपड़े आ रहे है। समाज की ओर भी कपड़े एकत्रित किए गए है। इनका वितरण निचली बस्ती एवं जरूरतमंद परिवारों को रविवार को किया जाएगा।

क्लब के युवाओं ने भी बढ़ाया हाथ
शहर के कॉलेज रोड पर रविवार को रोटे्रक्ट क्लब सेंट्रल रतलाम के युवा सदस्य जरूरतमंदों के लिए गर्म कपड़े संग्रहित करेंगे। क्लब के अध्यक्ष तेजस्व गांधी एवं सचिव नेहा गोरेचा ने बताया कि रविवार को प्रात: १० से सांयकाल तक जरूरतमंदों के लिए कपड़े देने वाले कॉलेज गेट के सामने केन्द्र पर आ सकते है। साथ ही संपर्क (८३१९५२०१२१) पर भी संदेश देकर गर्म व अच्छे कपड़े प्रदान किए जा सकते है।

पत्रिका आव्हान: आइए हम बढ़ाए कदम, जरूरतमंदों को करे कपड़े भेंट
सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंदों को गर्म कपड़े देने के लिए शहर में ८ संस्थाओं के माध्यम से केन्द्र खोले गए है। इन केन्द्रों पर कोई भी शहरवासी गर्म व अच्छे कपड़े दे सकता है। इन कपड़ों का संस्था के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों को वितरण किया जा रहा है। अन्य संस्थाएं भी अपने केन्द्र खोलने के लिए हमसे संपर्क कर सकती है। जरूरत हर जरूरतमंद को सर्द मौसम के दौरान अपनत्व के एहसास के साथ कपड़े देने की है।
वाट्सएप पर हमारा संपर्क ...९१७९८९००७४

Published on:
25 Nov 2017 01:57 pm