रतलाम

आज कमजोर होगा सिस्टम तो मिलेगी राहत, बादल छाए

बदलते हुए मौसम के बीच फसल को लेकर किसान ङ्क्षचता में
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2024, 11:52 PM IST
आज कमजोर होगा सिस्टम तो मिलेगी राहत, बादल छाए
आज कमजोर होगा सिस्टम तो मिलेगी राहत, बादल छाए

मंदसौर. शहर सहित जिले में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। बदलते हुए मौसम और आसमान पर मंडराते हुए बादलों को देख किसान बारिश को लेकर ङ्क्षचता में है। इधर मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाए रहे। मौसम के जानकारों के अनुसार आज सिस्टम कमजोर होगा तो राहत मिलने की संभावना है। इधर प्रदेश में बारिश और ओले गिरने की संभावन को लेकर भी स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है। हालांकि जिले में असर नहीं बताया गया है, लेकिन बादल छाए रहने के साथ ठंडी हवाओं के चलने का सिलसिला जारी है।


जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास बना हुआ है। लेकिन हवाओं के कारण ठंड का असर भी बना हुआ है। मौसम जनाकरो के अनुसार 29 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। बिहार के आसपास और छत्तीसगढ़ से तेलंगाना तक भी ट्रफ लाइन गुजर रही है। प्रति चक्रवात की वजह से आंधप्रदेश और ओडिशा तट के आसपास हवाएं भी चल रही हैं। जिससे मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में नमी आ रही है। इस कारण प्रदेश में तेज बारिश, ओले और आंधी का दौर जारी है। इसका असर जिले में भी दिख रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। मंदसौर में संभावना नहीं है।

जिले में मंगलवार सुबह से ही बादल छाए हुए है। हवाए भी चल रही है। आसमान पर मंडराते बादलों ने किसानों की ङ्क्षचता बढ़ा दी है। वर्तमान में रबी फसल की कटाई का दौर जिले में शुरु हो चुका है और फसल पकने के साथ निकालने का क्रम जारी है। बारिश हुई तो नुकसानी की संभावना है। वहीं अफीम को लेकर किसान सबसे ज्यादा ङ्क्षचता में है। हवाओं के कारण अफीम के पौधों को गिरने से बचाने के लिए बांधा जा रहा है तो वहीं बादल से डोडो से बाहर निकलता अफीम व दूध चिपक रहा है और बारिश होने से अफीम धुलने की आशंका भी किसानों की ङ्क्षचता को बढ़ा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चक्रवाती घेरे की वजह से पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ग्वालियर-चंबल में हल्की बूंदाबांदी हुई है। तीन दिन में ओलेए तेज हवा और बारिश का दौर जारी रहेगा।

Published on: