
रतलाम. अनंत चतुरदर्शी पर शुक्रवार की सुबह 7 बजे से गणेश प्रतिमा विसर्जन के चल समारोह के रूप में काफी संख्या में जनता दोपहिया और चारपहिया वाहनों से विसर्जन स्थलों पर आना शुरू हो जाएंगे। यातायात के मद्देनजर पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों को डायवर्ट किया है तो कई मार्गों पर वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया है। जुलूस मार्ग का एडीएम ब्रजेश रावत, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया सहित तमाम अफसरो ने निरीक्षण किया।
अनंत चतुरदर्शी पर परम्परागत मार्गों से सायं पांच बजे से अखाडों के साथ झांकिया निकाली जाती है। झाँकियों एवं अखाडे चल समारोह के रूप में दो-बत्ती चौराहा से रात आठ बजे से प्रारंभ होगा। यह न्यू रोड, लोकेन्द्र टाँकिज, शहर शराय, रानी जी के मन्दिर, गणेश देवरी, तोपखाना, चांदनीचोक, चौमुखीपुल, घासबाजार, डालू मोदी बाजार, गोविंद पान, कॉलेज रोड, नगर निगर तिराहा, छत्री पुल होते हुए दो बत्ती चौराह पर पहुचकर समाप्त होंगे। अनंत चतुरदर्शी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं झाँकीया के दौरान आम जनता की सुविधाओ को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस ने मार्ग डायवर्ट की व्यस्था लागू की है।
- झांकियों व जुलूस के दौरान सैलाना बस स्टेण्ड से लोकेन्द्र सिनेमा की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- झांकियों व जुलूस के दोरानसैलाना बस स्टैंड से लोकेन्द्र सिनेमा की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- झांकियों व जुलूस के दौरान सैलाना बस स्टैंड से लोकेन्द्र सिनेमा की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- जुलुस के दौरान सैलाना बस स्टैंड से दो-बत्ती की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- झांकियों के दौरान महाराज सज्जनसिंह से दो-बत्ती की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- जुलूस के दौरान दिल बहार चौराहा से दो-बत्ती चौराह की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- सैलाना बस स्टैंड से लोकेन्द्र सिनेमा की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- झांकियों व जुलूस के दौरान सैलाना बस स्टेण्ड से शहर शराय की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- झांकियों व जुलूस के दौरान गणेश देवरी से रानी जी के मंदिर की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- झांकियों व जुलूस के दौरान तोपखान से गणेश देवरी, चौमुकीपुल से गणेश देवरी, डालुमोदी से गणेश देवरी की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। - झांकियों व जुुलूस के दौरान हरदेवलाला की पिपली से तोपखाना, चांदनी चौक से तोपखानना की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- बाजना बस स्टैंड चाँदनी चौक, त्रिपोलिया गेट से चाँदनी चौक की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- गणेश देवरी से चौमुखीपुल घास बाजार से चौमुखी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
ृ- डालूमोदी से घास बाजार, सायर चबूतरा से घास बाजार की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- गणेश देवरी से डालू मोदी, महलवाडा से डालुमोदी एवं नाहरपुरा तिराह से डालू मोदी की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- आरोग्यम हॉस्पिटल से नाहरपुरा तिराहा की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- छत्रीपुल से आरोग्यम हॉस्पिटल, लोकेन्द्र सिनेमा से आरोग्यम हॉस्पिटल की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- दो बत्ती चौराह से कोर्ट तिराहा एवं एलएमएल तिराहा से कोर्ट तिराह की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
ये डायवर्जन पॉइंट
- बंजली तिराहा से राम मंदिर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तीत रहेगा।
- वरोट माता मंदिर से बाजना बस स्टैंड की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- प्रतापनगर ब्रिज से फव्वारा चौक की और आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- करमदी से संत रविदास चौक की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- प्रतापनगर ब्रिज से ऑफिसर कॉलोनी होते हुयेशैरानी पुरा की और आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
- सालाखेडी से उंकाला रोड होते हुए चार चक्की चौराहा की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
ये नो-व्हीकल जौन
- रानी जी के मंदिर से शहर शराय तक नो-व्हीकल जोन रहेगा।
- शहर शराय से सिवीक सेंटर तक नो-व्हीकल जोन रहेगा।
- तोपखाना से चांदनी चौक नो-व्हीकल जोन रहेगा।
- चांदनी चौक से घास बाजार नो-व्हीकल जोन रहेगा।