रतलाम

#Ratlam में दंपती करवा रहा था युवती से देह व्यापार, कई लड़कियों के घंटे के हिसाब से मिले फोटो

दंपती के मोबाइल में कई लड़कियों के घंटे के हिसाब से फोटो भी मिले है। कुछ फोटो को देखकर पुलिस भी चौक गई है।

2 min read
Jan 11, 2026
ratlam crime news


रतलाम. रतलाम में जवाहर नगर के डी ब्लाक के एक मकान में पश्चिम बंगाल की युवती से एक दंपती के देह व्यापार करवाने का मामला पुलिस ने फंटर भेजकर रविवार शाम को उजागर किया है। दिल्ली से पांच दिन पूर्व आई देह व्यापार करने वाली युवती की आयु 21 साल है। करीब सप्ताहभर से यह अवैध धंधा इस दंपती के घर में चल रहा था। फिलहाल औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस ने दंपती और युवती को हिरासत में ले लिया है। तीनों के खिलाफ अवैध देह व्यापार का केस पंजीबद्ध कर लिया है। कार्रवाई के बाद एएसपी राकेश खाखा भी थाने पहुंचे और पूरी प्रक्रिया अपने सामने पूरी करवाई। उन्होंने स्वयं भी आरोपी दंपती से पूछताछ की। दंपती के मोबाइल में कई लड़कियों के घंटे के हिसाब से फोटो भी मिले है। कुछ फोटो को देखकर पुलिस भी चौक गई है।

ग्राहक बनाकर भेजे थे फंटर

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने पत्रिका को बताया औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी को करीब एक सप्ताह से जवाहर नगर के एक मकान में दंपती की तरफ से देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिल रही थी। मामले को उजागर करने के लिए पुलिस ने फंटर तैयार किए और उन्हें दंपती के पास ग्राहक बनाकर भेजे। दंपती और युवती के साथ फंटर की सौदेबाजी हुई और जैसे ही सबकुछ तय हुआ पुलिस ने मकान पर दबिश दे दी। इस दौरान महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी, थाना औद्योगिक प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, सब इंस्पेक्टर ध्यानवीर सोलंकी, आरक्षक पवन मेहता, महिला आरक्षक टीना समेत अन्य मौके पर पहुंचे।

तीन-चार फंटर भेजे थे पुलिस ने

पुलिस ने देह व्यापार को उजागर करने के लिए तीन-चार फंटर को ग्राहक बनाकर दंपती और युवती के पास भेजे। कुछ फंटर को देखकर दंपती को शक हुआ और उन्हें इन्होंने मना कर खाली हाथ लौटा दिया। पुलिस ने हार नहीं मानी और दूसरे और तीसरे फंटर बनाकर भेजा। आखिर में दंपती ने इनसे सौदा तय कर लिया और बुला लिया। जैसे ही फंटर अंदर पहुंचा मकान पर पुलिस की रेड पड़ गई। पुलिस के अनुसार मकान में अशोक कुमार (48) पिता कमल कुमार आडवानी व इसकी पत्नी सविता आडवानी (41) रहते है। इनके आधार कार्ड जांचे तो इनका पता मकान नंबर 2 डी ब्लॉक जवाहर नगर लिखा था। पूर्व में यह दोनों टीआईटी रोड पर रहते थे। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने दंपती समेत युवती के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की बीएनएस की धारा 143(4) के तहत केस दर्ज किया है।

Published on:
11 Jan 2026 11:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर