रेलवे की योजना अनुसार दिल्ली से मुंबई का सफर सिर्फ 10 घंटे में हो जाएगा। इस समय ये यात्रा के 15 घंटे लगते है।
रतलाम . INDIAN railway ने अगले 100 दिन के कामकाज की योजना बनाई है। ये योजना सफल हो गई तो रतलाम के यात्रियों की मुंबई व दिल्ली जाने में बल्ले-बल्ले हो जाएगी। रेलवे की योजना अनुसार दिल्ली से मुंबई का सफर सिर्फ 10 घंटे में हो जाएगा। इस समय ये यात्रा के 15 घंटे लगते है। योजना के लिए INDIAN RAILWAY ने 31 अगस्त तक का समय तय किया है। इसे अलावा रेल टिकट पर मिलने वाली सबसीडी को समाप्त करने के प्रचार के लिए गीव इट अप योजना शुरू करेगी।
मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार रेलवे बोर्ड के माध्यम से रेल मंत्रालय द्वारा बनाया गया 100 डेज का प्लान मिल गया है। इसके अनुसार बुनियादी ढांचे में बड़ा परिवर्तन किया जाएगा। इस योजना के लिए अलग से बजट मिलेगा। 100 दिन के कामकाज की योजना में कुल ११ प्रस्ताव तय किए गए है। इसमे सबसे बड़ी बात ट्रेन की यात्रा में लगने वाले समय को कम करना है। ये योजना को 31 अगस्त के पहले शुरू करने के लिए मंडल में समय तय कर लिया गया है।
गति 160 करेंगे
इस समय मंडल में दिल्ली-मुंबई राजधानी ट्रेन की गति 120 व 130 किमी की है। इसको बढ़ाकर 160 किमी करने का प्रस्ताव रेलवे ने दिया है। इसमे मंडल की बात करे तो नागदा से रतलाम तक राजधानी ट्रेन 130 किमी की गति से चलती है। जबकि रतलाम से लिमखेड़ा 120 किमी व लिमखेड़ा से गोधरा तक 130 किमी की गति पर चलती है। इसको ही बढ़ाकर 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार करने की योजना बनाई गई है। बता दे कि दिल्ली से मुंबई का सफर 1483 किमी का है व इसकी यात्रा में 15 घंट से कुछ अधिक समय लगता है।
सब्सिडी छोडऩेे की बात
मंडल के अधिकारियों के अनुसार 100 दिन के एजेंडे के तहत गिव अप इट अप योजना को भी आगे बढ़ाने की बात है जो रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घोषित किया था। इसके तहत समर्थ लोगों को ट्रेन टिकट पर सब्सिडी छोडऩे के लिए प्रोत्साहित करने की बात है। अभी भी बहुत से वरिष्ठ नागरिक सबसीडी छोड़ते देखे जा रहे हैं। इस योजना के बारे में सभी मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।