रतलाम

रेलवे में बंपर भर्ती: जाने परीक्षा की तारीख, ये रहेगा परीक्षा का पैटर्न, एेसे करें तैयारी

रेलवे में बंपर भर्ती: जाने परीक्षा की तारीख, ये रहेगा परीक्षा का पैटर्न, एेसे करें तैयारी
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2018, 11:46 AM IST
Railway Exam Dates
Indian railway latest vacancy in Hindi News

रतलाम। भारतीय रेलवे में निकाली गई करीब एक लाख से अधिक पदों की भर्ती के लिए 31 मार्च को आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब सरकार ने इन पदों में कुछ वृद्धि भी कर दी है। आवदकों का अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस परीक्षा की तैयारी किस तरह की जाए। परीक्षा की पढ़ाई किस तरह से हो जिससे रेले में नौकरी मिल जाए। वर्ष 1970 से रतलाम से युवाम की शुरुआत करने वाले व देशभर में 100 से अधिक युवाम की शाखा चलाने वाले पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने इस बारे में विस्तार से बताया है। बता दे कि युवाम देशभर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी फ्री में करवाता है। रेलवे परीक्षा की शुरुआत अप्रैल अंत व मई माह में होगी।

पहला चरण इस तरह समझे

युवाम संचालक परीक्षा में चयन के लिए पहला चरण होता है। पहले चरण में पास होने के बाद ही आप परीक्षा के दूसरे चरण में शामिल हो सकते है। पहले चरण की परीक्षा के लिए गधित, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान के अलावा करंट अफेयर्स पर ध्यान देना जरूरी है। पहले चरण की परीक्षा 90 मिनट याने डेढ़ घंटे की होगी व इसका पेपर 75 नंबर का होगा। इसमे सभी प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे।

दूसरे चरण की परीक्षा में ये रहेगा

पहला चरण आपने पास कर लिया है तो रेलवे आपको दूसरे चरण की परीक्षा के लिए बुलाएगा। इस परीक्षा का पैपर १०० नंबर का होगा। इसको बेहतर करने के लिए ये खुब जरूरी है कि एनसीआरटी की पुस्तकों की मदद ली जाए। 90 मिनट याने डेढ़ घंटे की होने वाली ये परीक्षा में गणिम, रिजनिंग, विज्ञान, इंजीनियरिंग के साथ सामान्य रुप से जो इन दिनों चल रहा है, उस बारे में सवाल किए जाएंगे। इसके अलावा आपसे देश की शताब्दी, गतिमान, बुलेट ट्रेन के साथ-साथ राजधानी ट्रेन का इतिहास भी सवाल में किया जा सकता है।

ये होगा परीक्षा का तीसरा चरण

पहले दो चरण आपने सुरक्षित निकाल लिए है तो आपको बधाई। अब तीसरे चरण की बात। इसमे आपसे रेलवे भर्ती परीक्षा 2018 में डीजीईटी द्वारा तैयार किए गए या तय किए गए सवाल किए जाएंगे। ये परीक्षा में आपको पैपर हल करने के लिए एक घंटे या 60 मिनट का समय मिलेगा। 75 नंबर वाले इस पैपर में आपसे तय सिलेबस से सवाल होंगे। इसमे आपको रेलवे की बारीकी पता होना चाहिए।

इसमे नहीं होगी माइनस मार्र्किंग

सबसे अंतिम परीक्षा उनकी होगी जो लिखित परीक्षा पास कर लेंगे। इसमे चयन होने वाले उम्मीद्वारों से लूप लाइन, प्लेटफॉर्म, पटरी का आकार, ये कब सिकुड़ती या चौड़ी होती है जैसे सवाल होंगे। इसके अलावा सिग्नल कितने प्रकार के होते है, सिग्नल में पीला व डबल पीला होने का मतलब आदि सवाल होंगे। इस अंतिम परीक्षा की बड़ी बात ये होगी की इसमे मायनस मार्र्किंग नहीं होगी। मतलब अगर आपका गलत उत्तर रहा तो भी नंबर नहीं काटे जाएंगे।

ये रहेगी परीक्षा की तारीख

रतलाम रेल मंडल में लंबे समय तक पदस्थ रहे सेवानिवृत मंडल वाणिज्य प्रबंधक एेपी व्यास के अनुसार दो करोड़़ से अधिक आवेदन आए है। एेसे में इनकी छटनी आदि के बाद परीक्षा अप्रैल अंत मई माह में हो सकती है। ये अलग-अलग चरण में विभिन्न शहरों में होगी।

Published on: