
रतलाम। रेलवे दो वर्ष में भी अपने सांस्कृतिक भवन को बेहतर नहीं कर सकी। इसलिए जब पश्चिम रेलवे का अंतरमंडलीय सांस्कृतिक आयोजन रतलाम को मिला तो मजबूरी में लाखों रुपए देकर निजी होटल में ये आयोजन करना पड़ा। बता दे कि दो वर्ष से दोनों प्रमुख रेल संगठन सांस्कृतिक भवन को बेहतर करने की मांग कर रहे है, लेकिन इसको दरकिनार किया जा रहा है।
पहले जाने आयोजन के बारे में
रेलवे ने शनिवार व रविवार को पश्चिम रेलवे के छह मंडल के सांस्कृतिक कोटे से भर्ती हुए 250 से अधिक कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमे संगीत, नाटक, वाद्ययंत्र सुगम संगीत, शास्त्रीय गायन आदि का आयोजन हुआ। मुख्य कल्याण निरीक्षक अंतरमंडलीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इसमे अतिथि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पूर्व महाप्रबंधक प्रदीप कुमार के अलावा डीआरएम आरएन सुनकर थे।
अब समझे ललित कला को
असल में ये पूरा आयोजन मंडल के ललित कला एवं सांस्कृतिक संघ ने किया। पूर्व के वर्षो में ये आयोजन स्वयं रेलवे के सांस्कृतिक भवन में होते रहे है। ये पहली बार हुआ कि अधिकारी सीएस यादव के आने के बाद निजी होटल में हुआ। असल में दो वर्षो से वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाईज यूनियन व वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रेलवे के सांस्कृतिक भवन का बेहतर रखरखाव करने की बात कह रहे है, लेकिन इस और स्वयं रेलवे व ललित कला संघ का ध्यान नहीं है। इस बारे में दबी जुबान में रेल कर्मचारियों का कहना है कि निजी होटल में कराने से संगठन के पदाधिकारियों को दूसरे तरीके से लाभ होगा, जबकि स्वयं के मंच पर कराने से लाभ नहीं होता। इसलिए ही स्वयं के मंच व हॉल को सुधारने का कार्य नहीं कराया जा रहा है।
हम लगातार लड़ाई लड़ रहे है
हमारा संगठन सांस्कृतिक भवन को करवाने की लड़ाई लगातार लड़ रहा है। इसके लिए पीएनएम बैठक में भी आवाज उठाई गई है। इसके बाद भी इसमे सुधार नहीं होगा दुखदाई है।
- नरेंद्र सोलंकी, सहायक महामंत्री, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाईज यूनियन