
अवैध शराब कार्रवाई (Photo Source - Patrika)
Ratlam news: मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत रावटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो निओ कार से 10 पेटी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब में माउंट्स कंपनी की बीयर की 7 पेटी और प्लेन क्वार्टर की 3 पेटी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में शराब तस्करी, अवैध परिवहन और शराब माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 4 और 5 नवंबर की दरमियानी रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो और एसडीओपी सैलाना लेखराज मीणा के निर्देशन में थाना प्रभारी रावटी मनीष डावर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रतलाम रोड स्थित चैनपुरा फंटे पर घेराबंदी की। इस दौरान रतलाम की ओर से आ रही सफेद रंग की बोलेरो निओ कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान नंदकिशोर गुप्ता (32), निवासी काजरू खुर्द, जिला पलामू, झारखंड और संजय पोरवाल (34), निवासी ईश्वरनगर, रतलाम के रूप में बताई।
पंचों की मौजूदगी में कार की तलाशी लेने पर पीछे की डिक्की से 7 पेटी माउंट्स कंपनी की बीयर और 3 पेटी प्लेन क्वार्टर शराब मिली। पुलिस ने आरोपियों से शराब के परिवहन से संबंधित लाइसेंस और परमिट मांगा, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब और परिवहन में इस्तेमाल बोलेरो निओ कार जब्त कर ली।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और शराब के स्रोतों की भी जांच कर रही है।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक आरोपियों के पास से 07 पेटी माउंट की केन की बीयर की पेटी व 03 पेटी प्लेन मदिरा क्वार्टर की बरामद की गई। कुल शराब 10 पेटी अवैध शराब जप्त की जिसकी कीमती 34320 रुपए है। साथ ही एक सफेद रंग का बोलेरा न्यू वाहन क्रमांक mp43zc2385 बरामद की गई है जिसकी कीमत 9,00000 रुपए लगभग है। कुल 9,34,320 रुपए है (नो लाख चौतीस हजार तीन सौ बीस रुपए लगभग) है। उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक मनीष डावर थाना प्रभारी रावटी , प्र.आर.राजेश बख्शी आर. बहादुर दांगी आर.अवधेश सिंह परमार आर.राकेश निनामा व थाने की टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।
Updated on:
5 Nov 2026, 12:43 PM IST
Published on:
5 Nov 2026, 12:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.