
रतलाम। अब तक रेलवे अस्पताल में केवल उनका उपचार होता था, जिनकी रेलवे में नौकरी होती थी, लेकिन इस नियम में अब बदलाव कर दिया गया है। अब हर कोई वो जो रेलवे में नौकरी नहीं करता है, उसको भी उपचार देश के हर रेलवे अस्पताल में मिल सकेगा। ये निर्णय रेलवे बोर्ड ने लेते हुए आदेश जारी कर दिए है। लेकिन इसके साथ ही एक शर्त को जोड़ दिया गया हैं। शर्त पूरी करने की स्थिति में आप भी महंगा उपचार बिल्कुल फ्री करा सकते है।
असल में लंबे समय से रेलवे बोर्ड से मांग हो रही थी कि उप बच्चों को भी रेलवे अस्पताल में उपचार की सुविधा मिलना चाहिए, जो रेलवे में नौकरी नहीं करते है। एेसे में बार-बार मांग के बाद रेलवे बोर्ड ने इस बारे में बैठक की। रेलवे बोर्ड से इस मांग को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने उठाया था। इस संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के अनुसार हर किसी को देश में बेहतर उपचार की आजादी है। जब देश के किसी भी अस्पताल में उपचार हो सकता है तो रेलवे अस्पताल में ये बंधन या नियम क्यों कि सिर्फ रेल कर्मचारी है तो ही उपचार होगा। इसके बाद इस बारे में हमने वर्र्किंग कमेटी की बैठक में चर्चा की। देशभर से आए पदाधिकारियों के साथ किए गए मंथन के बाद ये निर्णय लिया कि इस बारे में सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाए। इसके बाद जो किया वो देश में सभी को पता है।
21 वर्ष के बाद होती है समस्या
रेलवे में वो कर्मचारी जो नौकरी करते हैं या सेवानिवृत है, उनके 21 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को रेलवे अस्पताल में उपचार की सुविधा है। लेकिन वो बच्चे जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो गई है, उनको ये सुविधा नहीं है। एेसे में अगर वे नौकरी पर वो भी रेलवे में ही लगे तो उनको उपचार मिलेगा, लेकिन गैर रेलवे में गए तो अब तक उपचार की सुिवधा नहीं थी। अब कॉमरेड शिवगोपाल मिश्रा की मांग पर रेलवे बोर्ड ने अपने वर्षो पहले के निर्णय को बदला है। इस बदले गए निर्णय से देश के करोड़ों बैरोजगारों को उपचार का बड़ा लाभ होगा। असल में आप पढ़ाई कर रहे है तो रेलवे उपचार करती है, लेकिन पढ़ाई बंद हो गई है व रोजगार की तलाश में है तो रेलवे ये सुविधा नहीं दे रही थी। अब इस निर्णय से देशभर में बैरोजगारों को बड़ा लाभ हो जाएगा।
देशभर के लिए है ये बड़ा निर्णय
रेलवे कर्मचारियों के वे बच्चे जो बाहर पढ़ाई कर रहे हैं, या बैरोजगार होकर २१ वर्ष से अधिक उम्र के है, उनको उपचा में समस्या होती थी। अब नए निर्णय से उपचार फ्री में मिलेगा।
- प्रकाश व्यास, प्रवक्ता, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाईज यूनियन, रतलाम रेल मंडल