रतलाम

ट्रेन में जज की पत्नी गई थी वॉशरूम, अचानक आ गया ‘साइलेंट अटैक’, मौत

MP News: न्यायाधीश राम कुमार चौहान निंबाहेड़ा स्टेशन पर उतर गए उन्होंने इंतजार करने के बाद देखा कि उनकी पत्नी नहीं उतरी है तो उन्होंने नजदीकी पुलिस थाने को इसकी सूचना दी।

less than 1 minute read
Mar 04, 2026
silent attack (Photo Source - Patrika)

MP News: राजस्थान के जोधपुर से ट्रेन में सवार होकर निंबाहेड़ा जा रही महिला की शौचालय में साइलेंट अटैक के चलते मौत हो गई। राजस्थान के न्यायाधीश की पत्नी जब स्टेशन पर नहीं उतरी तो न्यायाधीश ने संबंधित पुलिस थाने में इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस थाने का अमला पहुंचा और ट्रेन के शौचालय का दरवाजा तोड़कर देखा। इसके बाद महिला को निकालकर अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें

ऑटो सिग्नल सिस्टम ‘डायरेक्ट ड्राइव’ पर दौड़ेंगी ट्रेनें, 33.86 किमी. पर बढ़ेगी रफ्तार

ये है पूरा मामला

जिले के जावरा अनुभाग में ट्रेन काचीगुड़ा भगत कोठी एक्सप्रेस में जोधपुर से सवार होकर राजस्थान के निंबाहेड़ा जा रहे अतिरिक्त जिला न्यायाधीश प्रथम श्रेणी राजकुमार चौहान व उनकी पत्नी उषा चौहान निंबाहेड़ा के लिए जा रहे थे। उनकी पत्नी उषा चौहान भीलवाड़ा आने के 15 मिनट पहले ट्रेन के कोच क्रमांक S2 में 20 नंबर सीट पर बैठी थी। निंबाहेड़ा आने से पहले वह वॉशरूम में कई तभी वहां पर उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आ गया और उनकी वहीं पर मृत्यु हो गई।

तोड़ा गया दरवाजा

न्यायाधीश राम कुमार चौहान निंबाहेड़ा स्टेशन पर उतर गए उन्होंने इंतजार करने के बाद देखा कि उनकी पत्नी नहीं उतरी है तो उन्होंने नजदीकी पुलिस थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस थाना से पुलिस वाले ट्रेन का पीछा करते हुए मंदसौर और जावरा पहुंचे। मंदसौर में ट्रेन के शौचालय का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की गई परंतु दरवाजा नहीं खुला।

उसके बाद जावरा शहर पुलिस ने सूचना मिलने के बाद स्टेशन पर पहुंचकर दरवाजा मशक्कत के बाद तोड़ा और महिला के शव को बाहर निकाल एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया। महिला के पति दोपहर 1:30 बजे जावरा पहुंचे और महिला के शव को निंबाहेड़ा के लिए लेकर रवाना हुए। नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह चौहान शहर थाना प्रभारी चंद्रशेखर डिगा आरक्षक रामकुमार मीणा मौके पर उपस्थित रहे, इन्होंने दरवाजा तोड़ने में मदद करी।

ये भी पढ़ें

होली से पहले ’36 लाख’ मजदूरों की जेब खाली… कब मिलेगी मजदूरी !
Updated on:
04 Mar 2026 03:06 pm
Published on:
04 Mar 2026 03:05 pm
Also Read
View All