
पुलिस विभाग में हड़कंप
रतलाम. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सोमवार को एक थाना प्रभारी (टीआई) को लाइन अटैच करते हुए जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ 14 प्रधान आरक्षकों के तबादले किए हैं। एसपी की इस कार्रवाई के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, माणकचौक थाना प्रभारी पातिराम डावरे को लाइन अटैच किया गया है। बताया गया है कि इनके स्थान पर नई नियुक्ति मंगलवार तक की जाएगी। पातिराम डावरे को लाइन अटैच करने का कारण कानून व्यवस्था में कथित कमजोरी को माना जा रहा है। गत दिनों कनेरी में दो युवकों के शव मिले थे और इस मामले में पुलिस जांच में तकनीकी रूप से कुछ कमी पाई गई थी। इसके बाद से ही थाना प्रभारी पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा था। थाना प्रभारी को लाइन अटैच करने के पूर्व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने माणकचौक थाने के कुछ प्रधान आरक्षकों के भी तबादले किए। माणकचौक थाने में यातायात पुलिस में रहते जिनकी छवि बेहतर रही, उनको भेजा गया है।
इनके कर दिए तबादले
इसके अतिरिक्त, एसपी अमित कुमार ने जिले के विभिन्न थानों में कार्यरत 14 प्रधान आरक्षकों के भी स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची के अनुसार, यातायात थाने में पदस्थ राहुल राठौर को आलोट, शैलेंद्र सिंह को डीडी नगर, जयंतिलाल को ताल और विजय झोडिया को माणकचौक भेजा गया है। माणकचौक थाने के सुधीर सिंह को रिंगनोद, शिवगढ़ के धीरेंद्र सिंह शिवपाल सिंह को औक्षे जावरा स्थानांतरित किया गया है। पुलिस लाइन से कमल सिंह नावडे़ को ताल, फिरोज मंसूरी को स्टेशन रोड और दशरथ पाटीदार को आलोट भेजा गया है। स्टेशन थाने के कृष्णपाल सिंह को आलोट, डीडी नगर से अर्चना बाथरी को रावटी, नामली से रामचंद्र बारोड को औक्षे रतलाम और औक्षे रतलाम से धीरज गावडे़ को डीडी नगर स्थानांतरित किया गया है।
Published on:
20 Apr 2026 10:43 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
