रतलाम

रतलाम की बेटी का कमाल, एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 100 मीटर बाधा दौड़ में जीता गोल्ड

-रतलाम की बेटी का कमाल-17वीं राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड-100 मीटर बाधा दौड़ में पाया पहला स्थान-बीते 4 साल से गोल्ड पर कब्जा जमाए हैं कृतज्ञा-भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में हुआ आयोजन
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jan 2022, 6:35 PM IST
News
रतलाम की बेटी का कमाल, एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 100 मीटर बाधा दौड़ में जीता गोल्ड

रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम में रहने वाली कृतज्ञा शर्मा ने शहर ही नहीं बल्कि प्रदेशभर में अपना और अपनेपरिवार का नाम रोशन किया है। दरअसल, टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में आयोजित 17वीं राज्य स्तरीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कृतज्ञा शर्मा ने 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडर प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में कृतज्ञा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी उज्जैन की एथलीट को करीब 30 मीटर के अंतर से हराते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है।


कृतज्ञा शर्मा अब 100 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रिय स्तर पर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही हैं। आपको बता दें कि, कृतज्ञा ने विगत 4 वर्षों से बाधा दोड़ चैंपियनशिप में गोल्ड पर कब्जा जमाया हुआ है।


यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप के चयन स्पर्धा के लिए किया क्वालीफाई

गौरतलब है की कृतज्ञा का पूर्व में ही खेलों इंडिया के लिए चयन हो चुका है। मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और कोच अमानत खान ने कृतज्ञा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि, इसका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और इसी के चलते उसने यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप के चयन स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया है। ऐसे में अब हमें उम्मीद है कि, कृतज्ञा उस चयन स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रतलाम के साथ साथ देश का नाम भी रोशन करेंगी।

Published on: