
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, लॉज में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाईं 5 महिलाएं और 5 पुरुष
रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा में एक बड़े सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। सूत्रों से मिली खबर के आधार पर पुलिस द्वारा ये कार्रवाई की गई है। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि, शहर के वेंकट मार्ग पर देह व्यापार के संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इसपर पुलिस ने रविवार को जाल बिछाते हुए छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस संबंध में तुरंत ही एसएसपी नवनीत भसीन व एएसपी शिवकुमार वर्मा के निर्देश पर चार टीमें गठित कर एक साथ दबिश दी गई।
इसी बीच एक टीम ने अस्पताल चौराहा से देह व्यापार की मुख्य सरगना महिला को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो महिला ने दीप लॉज में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी दी। ऐसे तुरंत दूसरी व तीसरी टीम ने दीप लॉज में दबिश दी। जहां कमरों की तलाशी में 5 महिलाएं और 5 पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए। वहीं चौथी टीम ने लॉज मैनेजर और मालिक को हिरासत में लेकर देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
इस तरह संचालित था नेटवर्क
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिसिया कार्रवाई में दीप लॉज से सेक्स रैकेट के अंतर्गत पकड़ाई गई ज्यादातर महिलाएं सतना की रहने वाली हैं, जिनको महिला सरगना द्वारा ग्राहक के हिसाब से रोजाना बुलाया जाता था। दावा ये भी है कि, 60 किमी. के अंदर की महिलाओं को नेटवर्क में शामिल करने से देह व्यापार की मुख्य सरगना को ग्राहकों को मैनेज करने में आसानी होती थी। लेकिन, स्थानीय पुलिस को इसके बारे में पता तक नहीं लग पाता था।
स्कूलों में बच्चों की वैक्सीनेशन को लेकर दिखा उत्साह, वैक्सीन के लिए लगी लंबी कतारें - देखें Video
Published on:
3 Jan 2022, 6:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.