28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी आईडी बनाकर युवती के अश्लील फोटो किए अपलोड, आरोपी का पता चला तो उड़ गए युवती के होश

युवती की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की सायबर क्राइम टीम ने न सिर्फ आरोपी को ट्रेस किया, बल्कि उसे हिरासत में भी ले लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Jan 2022, 10:08 PM IST

News

फर्जी आईडी बनाकर युवती के अश्लील फोटो किए अपलोड, आरोपी का पता चला तो उड़ गए युवती के होश

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के इंदरगंज थाना इलाके में एक युवती को परेशान करने के इरादे से उसके पड़ोसी ने फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। युवती की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की सायबर क्राइम टीम ने न सिर्फ आरोपी को ट्रेस किया, बल्कि उसे हिरासत में भी ले लिया है। उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।


पीड़ित युवती ने एसपी अमित सांघी से शिकायत की थी कि, कोई अज्ञात व्यक्ति फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर उसके अश्लील फोटो अपलोड कर रहा है। इस पर एसपी ने एएसपी क्राइम राजेश डंडोतिया को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर मामले की जांच की तो पाया कि, आरोपी फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर युवती के अश्लील फोटो अपलोड कर रहा था।

यह भी पढ़ें- बाघों के बाद अब इस तकनीक से होगी जंगली हाथियों की निगरानी, 12 लोगों की ले चुके हैं जान

यह भी पढ़ें- तीसरी लहर से निपटने युद्धस्तर पर तैयारी शुरू, क्राइसिस मेनेजमेंट की बैठक में शिवराज ने दिए अहम निर्देश


युवती को बदनाम करने पड़ोसी ने रची थी साजिश

तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया तो पता चला कि आरोपी कोई और नहीं युवती के पड़ोस में रहने वाला युवक ही निकला, जो उसे परेशान करने के लिए ये सब कर रहा था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- चपरासी और ड्राइवर के 25 पद पर निकली भर्ती, इंटर्व्यू देने पहुंचे 9500 लोग, पोस्ट ग्रेजुएट भी लाइन में लगे

कोहरे के आगोश में बीत रही रात- देखें Video