नवंबर तक ये राशि वाले रहे सावधान, मंगल आपकी राशि में करेगा दंगल
रतलाम। भूमि के स्वामी के प्रतिक मंगल ने शनि का साथ धनु राशि से छोड़ दिया है। अब ये अपनी उच्च राशि मकर में आ गए है। मकर में ये नवंबर माह तक रहेंगे। एेसे में कुछ राशियां एेसी हैं जिनमे से जमकर दंगल करेंगे। इसलिए ये बेहद जरूरी है कि जिनकी राशि में दंगल होना है, वे सावधान रहे। वाहन धीमे चलाएं व जहां तक हो विवाद को टाले। ये बात रतलाम के वरिष्ठ ज्योतिषी एनके आनंद ने कही। वे मंगल ग्रह व राशि परिवर्तन विषय पर भक्तों को बता रहे थे।
सबसे पहले मेष राशि
मेष राशि वालों को मंगल का ये राशि परिवर्तन बड़ा लाभ देगा। इस राशि में दसवे भाव का मंगल नवंबर तक अनेक प्रकार के शुभ समाचार देगा। अगर किसी प्रकार का भूमि का विवाद है तो वह समस्या हल होगी। इसके अलावा आप जो नया कार्य शुरू करना चाह रहे हैं तो वो शुरू हो पाएगा। इस राशि वालों को मंगलवार शाम को भगवान हनुमान जी के मंदिर में चमेली के तेल से दीपक लगाने से अधिक लाभ होगा।
दूसरे नंबर पर वृषभ राशि
शुक्र के विचार वाली इस राशि में मंगल भागय याने नौवें स्थान पर रहेगा। इस राशि वालों की दूर की यात्रा होगी व इन यात्राओं से धन का लाभ होगा। धर्म-कर्म के प्रति भावना जागृत होगी व जीवनसाथी आगे बढ़ाने में सहायक होगा। विदेश से संबध है तो धन का लाभ होगा। अधिक धन लाभ के लिए इस राशि वाले नवंबर तक दुर्गा माता के प्रतिदिन दर्शन करें।
मिथुन राशि वाले रहे सावधान
मिथुन राशि का स्वामी मंगल है। मंगल व बुध जब भी एक-दूसरे की राशि में आते है तो दंगल होता है। इस राशि वालों के जीवन में नवंबर तक का सयम बडे़ दंगल का रहेगा। आठवें भाव का मंगल न सिर्फ स्वास्थ्य को खराब करेगा, बल्कि राह चलते भी दुर्घटनाओं का योग बनाएगा। इसलिए ये जरूरी है कि नवंबर तक इस राशि वाले अधिक सावधान रहे। इस राशि वालों को नवंबर तक भगवान गणेश की अधिक आराधना करना चाहिएं।
कर्क राशि वालों की होगी तरक्की
चंद्र की राशि कर्क के लिए ये समय मन की हर इच्छा पूरी होने का आ गया है। कुंडली में सातवें भाव का मंगल रहेगा। मंगल व चंद्र आपस में गहरे मित्र है। एेसे में व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। इसके अलावा जिनका लंबे समय से प्रेम चल रहा हैं उनके विवाह का योग बनेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या रहेगी। इस राशि वाले अधिक लाभ लेने के लिए महादेव मंदिर में गन्ने का रस चढ़ाएं।
कठीन समय रहेगा सिंह राशि वालों का
सिंह राशि वालों का स्वामी सूर्य होता है। सूर्य व मंगल मित्र होते है, वैसे इस राशि वालें को लंबी दूरी की यात्रा में कष्ट होगा, इसके अलावा वैवाहिक जीवन तनाव वाला रहेगा। इसके अलावा अन्य मामलों में ये राशि वाले सुखी रहेंगे। इस राशि वालों को अधिक धन या लाभ लेने के लिए हनुमान मंदिर में दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच दो लौंग चढ़ाने से लाभ होगा।
पे्रम में सावधान रहे कन्या राशि वाले
कन्या राशि का स्वामी बुध होता है। इस राशि वालों की मंगल से दुश्मनी होती है। एेसे में ये राशि वाले नवंबर तक अधिक सावधान रहे। नवंबर तक इस राशि वालों की कुंडली में जमकर दंगल होने वाला है। पे्रम के मामलों में ये राशि वाले अधिक सावधान रहे, क्योकि इस राशि वालों को बदनामी का योग है। इसके अलावा अधिक धन चाहिएं तो मित्र व करीबी रिश्तेदारों से संबंध बेहतर रखने से लाभ होगा। इस राशि वाले अंबाजी की पूजा करें तो लाभ अधिक होगा।
तुला राशि वालों को अब आया धन मिलने का समय
लंबे समय से तुला राशि वाले धन की समस्या से परेशान चल रहे है। 7 मार्च से 2 मई तक के मंगल व शनि के गठबंधन ने इस राशि वालों की नाक में दम करके रख दिया था। अब मंगल का राशि परिवर्तन तुला राशि वालों को जमकर धन देने वाला साबित होगा। कुंडली में चौथे भाव का मंगल शुभ फल देने के लिए ही आया है। आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा। इस राशि वालों को अधिक धन का लाभ लेने के लिए तुलसी जी में शाम को दीपक लगाने से बड़ा परिवर्तन जीवन में होगा।
वृश्चिक वाले विरोधियों से रहे सावधान
वृश्चिक राशि वालों को नवंबर तक बेहद चौकन्ना व सावधान रहने की जरुरत है। कुंडली के अनुसार तीसरे भाव का मंगल धन का लाभ तो देगा, लेकिन साथ ही साथ वे विरोधी जो गुप्त षडयंत्र करते रहे है, वे मित्र बनकर फिर धोका देने आएंगे। एेसे में एेसे लोगों से सावधान रहना होगा न तो जीवन में बड़ा दंगल होगा। इस राशि वालों को अधिक धन के लिए सुबह 10 बजे पूर्व प्रतिदिन पीपल में जल चढ़ाने की जरुरत है।
धनु वाले रहेंगे परेशान
धनु राशि का स्वामी गुरु है। गुरु व मंगल की आपस में मित्रता है। इसके बाद भी उच्च का मंगल धनु राशि वालों को अचानक के खर्चे देगा। परिवार के सदस्यों से विवाद होगा। मानसिक रुप से परेशान रहेंगे। एेसे में ये जरूरी है कि इस राशि वाले भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का पाठ करें। इससे इनको लाभ होगा।
मकर वाले करें क्रोध को वश में
मकर राशि वालों के लिए नवंबर तक का समय क्रोध का रहेगा। इस राशि वालों को अचानक बड़ी खुश खबर मिलेगी, लेकिन क्रोध में ये स्वयं का नुकसान करते है। वाहन सावधानी से चलाएं न तो किसी से टक्कर में हड्डी टूटने के योग है। आपके व्यवहार में सुधार लाएं तो मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन के लिए ये जरूरी है कि इस राशि वाले अपने से बड़ी उम्र की परिवार की महिला को नारियल पानी या गन्ने का रस प्रतिदिन सेवन कराएं।
कुंभ राशि में होगा जमकर दंगल
मंगल का कुंभ राशि में बारहवें भाव में होना दंगल का कारण बनेगा। कुंभ राशि का स्वामी शनि होता है। शनि व मंगल की लड़ाई जगजाहिर है। एेसे में इस राशि वालों को नवंबर माह तक विशेष सावधानी की जरुरत है। नवंबर तक मंगल गैर जरूरी खर्चे कराएगा। जन्म स्थान से दूरी के स्थान से लाभ दिलाएगा। अधिक लाभ के लिए इस राशि वालों को मछली को आटे की गोली डालने से लाभ होगा।
जमकर बरसेंगे मीन राशि को नोट
मीन राशि का स्वामी गुरु होता है। गुरु व मंगल गहरे मित्र है। नवंबर तक मीन राशि वालों की जिंदगी में जमकर नोट बरसेंगे। इस राशि वालों की सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। देव दर्शन का लाभ मिलेगा। संतान का सुख भी मिल सकता है। इस राशि वालों को अधिक धन लाभ के लिए पीले रंग की धोती या अन्य कपड़ा मंदिर में दान करना करने से लाभ होगा।