रतलाम

मथुरी: रिंग रोड कनेरी चौक पर रामरसोड़ा शुरू

Aug 25, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

मथुरी. लोकदेवता रामदेव के दर्शनों के लिए रामदेवरा जाने वाले पदयात्रियों की सेवा हेतु रिंग रोड कनेरी चौराहे पर रामरसोड़ा भंडारा आरंभ किया गया है। मथुरी एवं हरथली के सकल पंचों द्वारा आयोजित इस भंडारे में यहां से गुजरने वाले सभी यात्रियों के लिए रहने और खाने की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। सकल पंच के सदस्यों घनश्याम पाटीदार और कृष्ण लाल पाटीदार ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दोनों गांव की धर्मप्रेमी जनता के सहयोग से यह आयोजन किया गया है। लगभग एक माह तक रामदेवरा जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा अनवरत जारी रहेगी। भादवा बीज पर आरती के साथ भंडारे का समापन किया जाएगा और प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Updated on:
05 Sept 2026 04:32 pm
Published on:
25 Aug 2026 06:00 am