- बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप मामले पर महापौर की सफाई- महापौर प्रह्लाद पटेल ने दी कांग्रेस के सवालों पर सफाई- बोले- आयोजन आल इंडिया बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन का था- मंच की सभी व्यवस्थाएं बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन की थीं
मध्य प्रदेश के रतलाम में शनिवार और रविवार को आयोजित हुए नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के दौरान हुमान जी की प्रतिमा के सामने महिला पहलवानों के केटवॉक पर मचे बवाल पर अब रतलाम के महापौर प्रह्लाद पटेल का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को ओछी मानसिकता का उदाहरण बताया। साथ ही, कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की भूमिका पर भी चर्चा की।
मामले में सफाई देते हुए रतलाम मेयर प्रह्लाद पटेल ने कहा कि, दो दिवसीय आयोजन ऑल इंडिया फेडरेशन द्वारा आयोजित कराया गया था। कौनसी मूर्ति कहां रखी जाएगी, इसकी व्यवस्था भी उन्होंने ही की थीं। हमने सिर्फ देशभर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए व्यवस्था की थी, ताकि देशभर में रतलाम का के नाम को पहचान इस क्षेत्र में दी जा सके। हमने अच्छी मानसिकता से इस आयोजन को किया, लेकिन कुछ ओछी मानसिकता के लोगों ने गंदी मानसिकता से इसको देखा। यहां तक की एक 54 साल की महिला को इन शब्दों का प्रयोग करते हुए कह दिया कि, एक दो टके की महिला बजरंगबली के सामने खड़ी है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि, बजरंगबली सिर्फ पुरुषों के ही देवता हैं ? महिलाओं को कला का प्रदर्शन करने का अधिकार नहीं है ?
कांग्रेस का विरोध
आपको बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा को घेरने के चलते सोमवार को प्रदर्शन करते हुए विधायक सभागृह मंच को गंगाजल से धोने के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया था। इसी के साथ साथ कांग्रेस की ओर से नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप के आयोजकों पर केस दर्ज करने की मांग भी की। इसके अलावा कांग्रेस ने रतलाम के साथ साथ राजधानी भोपाल समेत अन्य शहरों में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन स्वरूप सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
भाजपा - कांग्रेस पर केस दर्ज
वहीं, कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर महिला प्रतिभागियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता पर भाजपा एमआईसी सदस्यों की और से भी अपराध दर्ज करने की मांग की गई। इसी के चलते सोमवार रात को औद्योगिक पुलिस थाने पर इसी दौरान भाजपा एमआईसी सदस्य और कार्यकर्ताओं की पुलिस से तकरार भी हुई थी और पार्षद विशाल शर्मा ने थाने पर ताला लगाने का प्रयास भी किया था। औद्योगिक थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों में संज्ञान लेते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता अमिताभ शर्मा के खिलाफ प्रकरण तो दर्ज किया ही, भाजपा पार्षद विशाल शर्मा समेत अन्य भाजपा नेता के खिलाफ भी शासकीय कार्य में बाधा डालने के तहत केस दर्ज किया है।
इस मामले पर शुरु हुआ विवाद
आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में स्थित विधायक सभागृह में आयोजित तेरहवीं राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में महिला प्रतिभागियों द्वारा मंच पर टू- पीस पहने कैटवॉक करने पर विवाद खड़ा हुआ है। विवाद का कारण ये है कि, जिस मंच पर महिला बॉडी बिल्डर कैटवॉक कर रही थीं, उसी मंच पर हुमान जी की प्रतिमा भी विराजित थी। रैंप वॉक के वीडियोज कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर पर वायरल हुए और देखते ही देखते इनकी आलोचना भी शुरु हो गई। सबसे पहले इसपर कांग्रेस ने आपत्ति जताई और आयोजन को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को युवक कांग्रेस ने सोमवार को विधायक सभागृह को गंगाजल से धोकर हनुमान चालीसा का पाठ कर आयोजन करने वालों के विरुद्ध FIR की मांग की थी। यही नहीं, हिंदू संगठनों ने हनुमान जी की प्रतिमा के सामने अश्लील प्रदर्शन का विरोध किया।