रतलाम

सिम को आधार से जोडऩे के नियम में ये हुआ बड़ा बदलाव, ये नियम आपके लिए जानना हुआ जरूरी

सिम को आधार से जोडऩे के नियम में ये हुआ बड़ा बदलाव, ये नियम आपके लिए जानना हुआ जरूरी

3 min read
May 04, 2018
1
mobail to aadhar link

रतलाम। मोबाइल सिम को आधार से जोडऩे के नियम में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। अब तक मोबाइल के लिए जब भी नई सिम लेते थे तो इसको आधार नंबर से लिंक करना जरूरी रहता था, लेकिन अब इस नियम में बड़ा बदलाव हो गया है। ये नियम आपने के लिए जानना बेहद जरूरी है।

शहर में बगैर आधारकार्ड दिए मोबाइल की नई सिम नहीं मिल रही है। इसके अलावा कोई भी बैंक में खाता भी नहीं खोला जा रहा है, जबकि कुछ दिन पूर्व ही सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि आधार किसी भी सेवा में अनिवार्य नहीं है। इसके बाद भी हर जरूरी कार्य के लिए आधार नंबर की मांग हो रही है।

देना पड़ रहा आधार का नंबर

कुछ दिन से लगातार ये कहा जा रहा है कि मोबाइल सिम को आधार से जोडऩा जरूरी नहीं है। लेकिन रतलाम में जब उपभोक्ता नई सिम लेने जा रहे है तो उनको आधार नंबर देना पड़ रहा है। इस बारे में सिम विक्रेताओं का कहना हैं कि आधार अब भी जरूरी है, क्योकि अब तक आधार अनिवार्य नहीं का कोई आदेश नहीं मिला है। इतना ही नहीं, भूमि से लेकर आवास के पंजीयन की बात हो या किसी भी प्रकार का ऋण लेने की बात, आधार अनिवार्य रुप से मांगे जा रहे है।

अन्य पहचान पत्र भी मान्य


स्थानीय विभिन्न कंपनियों के सिम विक्रेताओं ने बताया कि दूरसंचार ऑपरेटर किसी भी पहचान दस्तावेज जिसमे मतदाता पहचान पत्र, ड्राईविंग लाइसेंस के द्वारा भी नया सिम ले सकते है। लेकिन इसके बाद भी सिम नंबर को आधार से जोडऩे की अनिवार्यता को समाप्त नहीं किया गया है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इसके नियम में बदलाव के आदेश जारी नहीं हुए है। इसलिए सिम से आधार को जोडऩे का नियम कायम रहेगा।

बाद में नहीं होगी परेशानी

दूरसंचार कंपनी के अधिकारियों के अनुसार नई सिम लेते समय अगर उपभोक्ता पहली बार में ही आधार नंबद दे देता है तो उसको बाद में परेशानी नहीं होगी। नियम के अंतर्गत नए सिम को किसी भी तरह का वैध पहचान पत्र चाहे वो पासपोर्ट ही क्यों न हो, देकर सिम को लिया जा सकता है। आधार के बगैर कोई विक्रेता किसी को सिम देने से इंकार नहीं कर सकते। इस मामले में ये जानना जरूरी है कि आधार से मोबाइल नंबर के सत्यापन की समयसीमा के मामले में चुनौती देने वाली याचिका पर कोर्ट का निर्णय अभी आना बाकी है।

केवायसी से सत्यापित जरूरी

अगर बगैर आधार के सिम दिया जाता है तो इसको बाद में आधार आधारित केवायसी से सत्यापित करना जरूरी होगा। इसलिए ये बेहतर है कि उपभोक्ता आधार नंबर देकर ही सिम ले, इससे बाद में परेशानी नहीं होगी।

- प्रवीण कुरील, प्रवक्ता, दूरसंचार कंपनी, रतलाम

Updated on:
03 May 2018 07:40 pm
Published on:
04 May 2018 07:02 am