रतलाम

VIDEO नेताजी के विवादित बोल: सेवा नहीं होती, इसलिए लगते है आरोप

VIDEO नेताजी के विवादित बोल: सेवा नहीं होती, इसलिए लगते है आरोप
2 min read
Aug 10, 2018
mp civil supplies corporation
Netaji's disputed speech in hindi

रतलाम। मैंने फरवरी में चार्ज संभाला है, इसके पूर्व क्या हुआ जानकारी नहीं है। कई बार नेताओं की अधिकारी समय पर सेवा नहीं करते है, इसलिए कुछ भी आरोप लगा दिए जाते है। ये कहना है एमपी स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन के उपाध्यक्ष देवराजसिंह परिहार का। वे सर्किट हाउस में पत्रिका से बात कर रहे थे। रतलाम वे अधिकारियों के साथ बैठक लेने आए थे।

बता दे कि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजरंग पुरोहित ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखकर रतलाम के सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन के उपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बारे में जब उपाध्यक्ष परिहार से सवाल किया गया तो उन्होंने अधिकारियों को बचाव करते हुए कहा कि सेवा नहीं होती, इसलिए इस प्रकार के आरोप लगा दिए जाते है। जब उनसे सवाल किया गया कि किस प्रकार की सेवा तो उन्होंने कहा कि वे फरवरी माह से चार्ज लिए है, आरोप पूर्व के है, इसलिए इस पर अधिक नहीं कहेंगे।

सिस्टम को बदल दिया

उपाध्यक्ष परिहार ने बताया कि ट्रांसपोर्टर पूर्व में गड़बड़ी करते थे, अब प्रणाली को ही बदल दिया गया। अब पीडीएस ले जाने के दौरान ट्रक ऑपरेटर्स व हमारे बीच अनुबंध होता है। जितना माल चढ़ाया जाता है, उसका दो बार वजन होता है। अगर वजन कम होता है तो जिम्मेदार ऑपरेटर्स है। इसके अलावा कुछ समय में हम इस प्रणाली को जीपीएस से जोड़ रहे है। पहली बार हम आयोडिन के साथ आयरनयुक्त नमक दे रहे हैं।

प्याज के बारे में बोले ये बात

सरकारी प्याज खरीदी में व्यापारियों की जमा मे से शेष बची अमानत राशि का लंबे समय तक भुगतान रुके होने के मामले में उपाध्यक्ष परिहार ने कहा कि इस बारे में जानकारी ही पहली बार मिल रही है। एक पखवाडे़ में ये भुगतान करवाया जाएगा। अब तक २१ जिलों का दौरा किया, लेकिन किसी अधिकारी ने भी इस मामले को संज्ञान में नहीं लाया। इसके पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक में किसान पंजीयन व सरकारी योजनाओं की समीक्षा परिहार ने की।

Updated on:
09 Aug 2018 07:05 pm
Published on:
10 Aug 2018 08:01 am